वाईफाई राउटर(सौ.सोशल मीडिया)
Best Place For WiFi Router: आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट हर घर की जरूरत बन चुकी है, चाहे ऑनलाइन पढ़ाई, स्मार्ट टीवी, सीसीटीवी या वर्क फ्रॉम होम हो, इसके बिना आज के समय में रोजमर्रा के कई जरूरी काम करना लगभग असंभव हो गया है।
आपको बता दें, आज के समय में लोग तकनीक के साथ-साथ वास्तु नियमों पर भी ध्यान देते है। ऐसे में वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि, घर पर वाईफाई राउटर सही दिशा और तरीके से लगवाने से किस्मत चमक सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, राउटर लगवाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी गई है। इस दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। यह दिशा ज्ञान, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी हुई मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में राउटर लगवाने से घर में उन्नति और सोच में स्पष्टता आती है।
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि, किसी भी बिजली से चलने वाले उपकरण को जमीन पर रखने से बचना चाहिए। इसलिए राउटर को हमेशा थोड़ी ऊंचाई पर लगवाना चाहिए। इसको दीवार, टेबल या रैक पर रखने से ऊर्जा का प्रवाह बेहतर रहता है।
WiFi राउटर को बेडरूम में और सिर के बिल्कुल पास नहीं रखना चाहिए। राउटर से लगातार निकलने वाले सिग्नल आपकी नींद पर असर डाल सकते हैं। इसकी वजह से सुबह उठने पर थकान, चिड़चिड़ापन और ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।
बेहतर होगा कि आप राउटर को घर के किसी कॉमन एरिया, जैसे लिविंग रूम में रखें, ताकि इसका असर कम हो और नींद भी बेहतर रहे।
लोग WiFi राउटर को किचन या पानी के आसपास रख देते हैं लेकिन पानी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का मेल सही नहीं माना जाता है इससे नेटवर्क सिग्नल कमजोर हो सकता है और वास्तु के अनुसार नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। इसलिए, आपके लिए बेहतर होगा है कि राउटर को हमेशा सूखी, साफ और पानी से दूर जगह पर रखा जाए।
यह भी पढ़ें-Parshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप चाहते हैं कि घर का माहौल अच्छा बना रहे और आपका काम बिना किसी रुकावट के चलता रहे, तो इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। WiFi राउटर को सही जगह पर रखना सिर्फ इंटरनेट की स्पीड के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और बेहतर बनाने में भी मदद करता है ।