Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना सबके लिए नहीं है शुभ, जानिए राशि के अनुसार किस चीज़ की खरीद से घर में बरसेगा धन

ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदना शुभ है। धन वृद्धि के लिए आप जान सकते हैं कि आपको अक्षय तृतीया पर अपनी राशि के हिसाब से क्या खरीदना चाहिए।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 25, 2025 | 09:19 PM

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार क्या खरीदना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है। अक्षय तृतीया का पावन पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। ज्योतिषयों के अनुसार, अक्षय तृतीया एकमात्र ऐसा दिन होता है, जब किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन धन के देवता कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति और धन-समृद्धि बनी रहती है। मान्यता अनुसार धन-दौलत की बढ़ोतरी के लिए अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों की खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है। हर कोई अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करना शुभ मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

ज्योतिषयों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना खरीदना शुभ नहीं होता और ये हर किसी के लिए फलदायक भी नहीं हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदना शुभ है। धन वृद्धि के लिए आप जान सकते हैं कि आपको अक्षय तृतीया पर अपनी राशि के हिसाब से क्या खरीदना चाहिए? आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार क्या खरीदना चाहिए?

सम्बंधित ख़बरें

Wardrobe Tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? अलमारी में कपड़े ठूंसने से पहले जान लें ये 5 तरीके

सुबह की ये एक ड्रिंक पिघला देगी जिद्दी चर्बी और चेहरे पर लाएगी गजब का निखार, हफ्ते भर में दिखने लगेगा फर्क!

सुबह की भागदौड़ में 10 मिनट में तैयार करें नाश्ता, सिर्फ 2 कच्चे आलू से बनाएं ये टेस्टी डिश

Ardhachakrasana: बढ़ता वजन और सांस की तकलीफ होगी दूर! बस इस तरह 2 मिनट करें ये योगासन

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार क्या खरीदना शुभ

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन सोना या तांबा खरीदना शुभ है। आप दोनों में से किसी की भी धातु की खरीदारी कर सकते हैं। इस दिन सोने या तांबे से बनी हुई कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन चांदी या सोना खरीदना शुभ रहेगा। आप दोनों में से किसी धातु का सिक्का खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया पर कांसे की धातु की चीज को खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन चांदी खरीदना शुभ रहेगा। इस दिन चांदी की धातु खरीद सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया पर तांबा खरीदना शुभ है। तांबे की कोई भी वस्तु आप खरीद सकते हैं।

कन्या राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन कांसा खरीदना शुभ रहेगा। इस दिन कांसे से बनी धातु खरीद सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया के दिन चांदी खरीदना शुभ रहेगा। इस दिन चांदी की धातु खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया पर तांबा खरीदना शुभ है। तांबे की कोई भी वस्तु आप खरीद सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन पीतल खरीदना शुभ रहेगा। इस दिन पीतल से बनी धातु खरीद सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन सोना, स्टील या लोहा खरीद सकते हैं। इस दिन सोने के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। स्टील या लोहे का सामान भी खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी या लोहा खरीदना शुभ है। लोहे, चांदी और सोने की धातु खरीद सकते हैं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन पीतल खरीदना शुभ रहेगा। इस दिन पीतल से बनी धातु खरीद सकते हैं।

 

Buying gold on akshaya tritiya is not auspicious for everyone

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2025 | 09:19 PM

Topics:  

  • Akshaya Tritiya News
  • Lifestyle News
  • Religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.