भगवान गणेश (सौ.सोशल मीडिया)
Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन बुद्धि एवं शुभता के देवता भगवान गणेश की पूजा- अर्चना के लिए समर्पित हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करने के अलावा कुछ आसान उपायों को करने से घर में सुख-शांति आती है और धन की भी कमी दूर होती है। तो आज हम आपको बुधवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। यह दिन बुद्धि, विद्या, व्यापार, वाणी और सुख-समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। गणेश जी की पूजा से जीवन के विघ्न दूर होते हैं, करियर में सफलता मिलती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन किसी को उधार देना या किसी से उधार लेना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इस दिन दिया गया उधार पैसा वापस मिलने में कठिनाई होती है। साथ ही, लिया गया उधार आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।
बुध ग्रह वाणी का स्वामी है, इसलिए बुधवार को किसी को अपशब्द बोलना, झूठ बोलना या तर्क-वितर्क करना हानिकारक हो सकता है। आपकी कड़वी वाणी आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकती है।
यह भी पढ़ें-किस दिन ही वैशाख की मासिक दुर्गाष्टमी? मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज़, मिलेगी विशेष कृपा
शास्त्रों में बुधवार को पश्चिम दिशा की यात्रा करना ‘दिशाशूल’ माना गया है। यानी इस दिशा में यात्रा करने से कार्यों में असफलता या दुर्घटना का भय रहता है। यदि यात्रा अनिवार्य हो, तो गुड़ या धनिया खाकर ही घर से निकलें।