इस बार नवरात्र के दौरान घर ले आएं ये 4 चीजें, चमक उठेगा सोया भाग्य, दूर होगी आर्थिक तंगी
Navratri: जल्द ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है।अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र के दौरान ये 4 चीजें अपने घर जरूर ले आएं। आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे
- Written By: सीमा कुमारी
शारदीय नवरात्र के दौरान घर ले आएं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Shardiya Navratri 2025 Upay: जल्द ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित ‘शारदीय नवरात्रि’ का महापर्व इस साल 22 सितंबर 2025 से सोमवार से शुरू हो रही है वहीं, 2 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी के दिन समाप्त होगी।
हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। इन नौ दिनों में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की नौ शक्ति रूपों की पूजा (Shardiya Navratri) की जाती है।
ज्योतिषयों के अनुसार, शारदीय नवरात्र के दौरान खास उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख, सौभाग्य और खुशहाली आती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र के दौरान ये 4 चीजें अपने घर जरूर ले आएं। आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Baglamukhi Maa: कौन हैं बगुलामुखी मां? बड़े से बड़ा संकट कर देंगी दूर, शत्रुओं का कर देंगी नाश!
नौकरी में प्रमोशन या बिज़नेस में कैसे मिलेगी सफलता? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कर लें बस ये 3 काम
किस दिन ही वैशाख की मासिक दुर्गाष्टमी? मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज़, मिलेगी विशेष कृपा
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
शारदीय नवरात्र के दौरान घर ले आएं ये चीजें
त्रिशूल
ज्योतिषयों का मानना है कि, अगर आप विषम यानी आर्थिक परिस्थिति से गुजर रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में सुख और शांति नहीं है तो शारदीय नवरात्र से अच्छा कोई दिन नहीं हैं। कहते है इस दौरान छोटा सा त्रिशूल घर ले आएं। अगले दिन स्नान-ध्यान के बाद त्रिशूल को पूजा स्थल पर रखकर पूजा करें।
आप चाहे तो त्रिशूल पर लाल रंग की चूनरी भी बांध सकते हैं। पूजा के बाद आप त्रिशूल को घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। इससे जीवन में व्याप्त नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
मां दुर्गा की प्रतिमा
शारदीय नवरात्र के दौरान त्रिशूल के अलावा चांदी से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा घर जरूर ले आएं। अगले दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें। इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
शंख
कहते है शारदीय नवरात्र के दौरान शंख जरूर लेकर आएं। जगत की देवी मां दुर्गा अपने एक हाथ में शंख धारण कर रखी हैं। इसके लिए घर पर शंख रखने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है। शारदीय नवरात्र के दौरान रोजाना पूजा के समय शंख जरूर बजाएं।
ये भी पढ़ें-महालया अमावस्या की आ गई सही तिथि, जानिए क्या है इस दिन का पितर और मां दुर्गा से संबंध
डमरू
शारदीय नवरात्र के दौरान शंख के अलावा डमरू लाना भी बड़ा शुभ होता है। अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो नवरात्र के दौरान डमरू घर ले आएं। अगले दिन डमरू को पूजा स्थल पर स्थापित करें।
आप चाहे तो त्रिशूल में भी डमरू में भी बांध सकते हैं। वहीं, पूजा के बाद पूरे घर में डमरू बजाएं। इस उपाय को करने से घर में सुख एवं समृद्धि का आगमन होता है।
