-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- The Correct Date Of Mahalaya Amavasya Has Arrived
महालया अमावस्या की आ गई सही तिथि, जानिए क्या है इस दिन का पितर और मां दुर्गा से संबंध
- Written By: सीमा कुमारी
Mahalaya Amavasya 2025:महालया अमावस्या पितृ पक्ष के अंत और दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल महालया अमावस्या 21 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी।

ये है महालया अमावस्या 2025 मुहूर्त (सौ.सोशल मीडिया)
Mahalaya Amavasya 2025: हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा का उत्सव बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये पर्व महालया से शुरू होता है। महालया अमावस्या पितृ पक्ष के अंत और दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल महालया अमावस्या 21 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी।
पितरों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन का खास महत्व है। साथ ही सनातन शास्त्रों में इस तिथि पर मां दुर्गा धरती पर आगमन के लिए कैलाश पर्वत से विदा लेती है और धरती पर माता रानी का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं महालया अमावस्या कब है और इसका क्या महत्व है।
ये है महालया अमावस्या 2025 मुहूर्त
महालया अमावस्या तिथि शुरू – 21 सितंबर 2025, सुबह 12.16
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
महालया अमावस्या तिथि समाप्त – 22 सितंबर 2025, सुबह 1.23
कुतुप मूहूर्त – सुबह 11:50- दोपह 12:38
रौहिण मूहूर्त – दोपहर 12:38 – दोपहर 01:27
अपराह्न काल – दोपहर 01:27 – दोपहर 03:53
क्या है महालया
ज्योतिषियों के अनुसार, महालया दो शब्दों से मिलकर बना है। ये संस्कृत का शब्द है। महालया- महा और आलय दो शब्दों से मिलकर बना है। महा का अर्थ होता है निवास और आलय का अर्थ देवी का स्थान है।
जिसका अर्थ हुआ देवी का महान निवास। महालया के दिन ही मां देवी शिवलोक से धरती लोक पर आती हैं। ऐसी मान्यता है कि महालया के दिन पितरों की विदाई होती है और मां दुर्गा का आगमन होता है।
शास्त्रों के अनुसार, महालया के दिन ही मां अपने परिवार से विदा लेकर धरती पर आती हैं। इसी दिन मां की मूर्ति की आंख तैयार की जाती है। इस दिन मां दुर्गा की मूर्ति पूरी हो जाती है। इस दिन बंगाल में महालया सुना जाता है। जिसमें देवी के गीत और रवीन्द्रनाथ संगीत गाया जाता है।
सनातन धर्म में क्या है महालया का महत्व
सनातन धर्म में महालया का महत्व बड़ा महत्व हैं। महालया का पर्व बंगाल के लोगों के लिए बहुत ही खास महत्व रखता है। ये पर्व ब्रह्म मुहूर्त में सुना जाता है। महालया के दिन से ही बंगाल में दुर्गा पूजा का उत्साह देखने को मिलता है। महालया के दिन ब्रह्माण भोजन और दान आदि किए जाते हैं।
इस दिन अपने सारे पितरों का तर्पण किया जाता है। इस दिन पूर्वज का तर्पण करने से परिवार पर पितृ की कृपा हमेशा बनी रहती है। मां दुर्गा की उत्पति ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर ने राक्षस राजा महिषासुर को हराने के लिए किया था। तब से ही नवरात्रि के समय में मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
ये भी पढ़ें-इस साल नवरात्र 10 दिनों की क्यों है, जानिए इसका कारण, और जानें विजयादशमी की सही तिथि
महालया अमावस्या के दिन करें ये उपाय
महालया अमावस्या के दिन पितरों की पूजा करें और गरीब लोगों को भोजन खिलाएं।
रात में दीपदान करें इससे पितरों को अपने लोक लौटने में आसानी होती है।
मान्यता है कि इससे पूर्वज प्रसन्न होंगे और हमेशा उनका आशीर्वाद बना रहेगा।
The correct date of mahalaya amavasya has arrived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













