आज दशहरा के दिन घर ले आएं ये शुभ चीजें, खुल जाएगा किस्मत का ताला
Dussehra:दशहरे पर कुछ विशेष वस्तुएं घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि इन चीजों को घर में लाकर पूजन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि, धन की वृद्धि होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
दशहरा पर घर ले आएं ये शुभ चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Dussehra remedies for money 2025: बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का महापर्व दशहरा हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। जैसा कि आप जानते है कि शारदीय नवरात्र के समापन के बाद दशमी तिथि को मां दुर्गा की विदाई और भगवान श्रीराम की रावण पर विजय की याद में दशहरा का महापर्व हर साल मनाया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष वस्तुएं घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दशहरे पर यदि इन चीजों को घर में लाकर पूजन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि, धन की वृद्धि और बुरी शक्तियों से रक्षा होती है। आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में-
दशहरा पर घर ले आएं ये शुभ चीजें:
शमी का पौधा
दशहरे पर शमी का पौधा लाना बड़ा शुभ होता है क्योंकि, इस वृक्ष को देवताओं का निवास स्थान माना जाता है और यह भगवान राम का प्रिय वृक्ष भी है। कहा जाता है कि इसे घर लाने से धन-धान्य की वृद्धि होती है, और कानूनी मामलों में सफलता मिलती है।
यदि आप पौधा नहीं ला सकते, तो दशहरे के दिन शमी के पत्ते लाकर देवी-देवताओं को अर्पित करें। शमी के पेड़ के नीचे दीपक दशहरे के दिन जलाना भी शुभ माना जाता
है।
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
तिल का तेल या लाल चंदन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरे पर शमी पौधे के अलावा तिल का तेल या लाल चंदन लाना भी बड़ा शुभ बताया गया है। शनि दोष को कम करने में सहायक माना जाता है, जबकि लाल चंदन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने वाला माना जाता है।
आपको बता दें, तिल का तेल लाने से शनि दोष और साढ़ेसाती/ढैय्या के प्रभाव में राहत दिलाती है। लाल चंदन घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और किस्मत के ताले खोल सकता है।
तिल का तेल घर लाएं। यदि संभव हो तो लाल चंदन की लकड़ी खरीदकर, पूजा के बाद उसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें।
रावण दहन की राख
कहा जाता है कि, दशहरे पर शमी पौधा, तिल का तेल या लाल चंदन लाने के अलावा रावण दहन के बाद बची हुई थोड़ी सी लकड़ी या राख को घर में लाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता खत्म होती है और धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं।
झाड़ू
दशहरे पर झाड़ू खरीदना भी बड़ा शुभ होता हैं। क्योंकि हिन्दू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया हैं। दिवाली से पहले दशहरे के दिन झाड़ू खरीदना एक नई और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता हैं।
इसे भी पढ़ें- दशहरे के दिन क्यों की जाती है शस्त्र पूजा, यह है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
ऐसा करने से घर की दरिद्रता और नकारात्मकता को बाहर निकालती है, जिससे धन-समृद्धि के रास्ते खुलते हैं। दशहरे के शुभ अवसर पर एक नई झाड़ू खरीदें। इसे इस्तेमाल करने से पहले पूजा करके, हमेशा छिपाकर रखें।
