Birthday Horoscope Today: आज है जन्मदिन? मेष-वृश्चिक को मिलेगी चुनौती, जानें कैसा रहेगा आपका साल?
Birthday Horoscope: जन्मदिन सिर्फ खुशियां मनाने का मौका नहीं बल्कि आने वाले साल के संकेत जानने का भी खास समय होता है। इस साल मेष और वृश्चिक राशि वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रतीकात्मकत तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Today Birthday Horoscope: 22 फरवरी को जन्म लेने वाले जातकों के लिए यह साल मिश्रित परिणामों वाला रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि इस वर्ष आपको जहां एक ओर शासन-सत्ता से लाभ मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य और शत्रुओं का पक्ष आपको मानसिक तनाव दे सकता है।
वर्ष के प्रारंभ में आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति या मित्र का विशेष सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। शासन से जुड़े कार्यों में लाभ के प्रबल योग हैं। हालांकि वर्ष के मध्य में आपको शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। इस दौरान भोग-विलास की वस्तुओं पर आपका धन अधिक व्यय हो सकता है। यात्राओं के दौरान विशेष सावधानी बरतें क्योंकि कष्ट होने की संभावना है।
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आगामी वर्ष संघर्षपूर्ण रह सकता है। आपके शत्रु पक्ष इस समय काफी प्रबल रहेंगे जो आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट चिंता का कारण बनेगी इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। हालांकि सरकारी कार्यों या शासन की ओर से लाभ के योग भी बने हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Birthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Birthday Horoscope 01 July 2026: आज जिनका जन्मदिन है, जानिए उनके लिए कैसा रहेगा आने वाला एक साल?
वृष और तुला राशि
वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिए यह वर्ष भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके स्वजनों (करीबी रिश्तेदारों) के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखें अन्यथा बने बनाए रिश्ते बिगड़ सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूरी बनाना ही आपके लिए बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 22-28 Feb: ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा करेगी परेशान! जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मित्रता की परीक्षा लेगा। आपको अपने मित्रों के कारण किसी बड़े संकट से उबरने में सहयोग मिलेगा। हालांकि, शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है नियमित चेकअप करवाते रहें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष अपने व्यवहार और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियों को संयम के साथ संभालें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकता है। शांति से काम लेने पर बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे।
मकर और कुंभ राशि
इन दोनों राशियों के जातकों के लिए वर्ष का झुकाव सत्ता और शासन की ओर रहेगा। यदि आप राजनीति या सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपकी संलग्नता बढ़ेगी और आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके काम करने की शैली में सुधार होगा और वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा जीत पाएंगे।
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष पारिवारिक सुख-शांति वाला रहेगा। लंबे समय से अटके हुए पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के जातकों को अपनी नौकरी या व्यापार में शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस होगा लेकिन धैर्य बनाए रखें। कड़ी मेहनत के बाद आपको अंततः बड़ा लाभ और पदोन्नति प्राप्त होने के योग हैं।
