प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)
March 3 Birthday Horoscope: जिन जातकों का आज जन्मदिन है उनके लिए आने वाला वर्ष मंगलवार 03 मार्च को है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह वर्ष आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव और उन्नति के अवसर लेकर आने वाला है। वर्ष की शुरुआत रुकी हुई योजनाओं के फिर से गति पकड़ने से होगी वहीं साल का मध्य भाग आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।
साल के शुरुआती महीनों में आप देखेंगे कि जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वे अचानक पूरे होने लगे हैं। इस दौरान आपको भूमि, भवन और वाहन का सुख प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। साल के मध्य में आप नई व्यावसायिक योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपके प्रभाव और पद में वृद्धि होगी। हालांकि साल के अंतिम दौर में सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक तंगी के कारण कुछ योजनाएं बाधित हो सकती हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अचानक व्यवधान आने की आशंका है। यात्राओं पर खर्च भी बढ़ सकता है।
इन दोनों राशियों के जातकों के लिए यह वर्ष अचल संपत्ति के मामले में भाग्यशाली रहेगा। यदि आप नया घर खरीदने या जमीन में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
वृष और तुला राशि वाले जातक इस वर्ष अपनी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता से नई योजनाओं को जन्म देंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए आप अनुभवी लोगों से सलाह लेंगे जो भविष्य में आपके लिए मील का पत्थर साबित होगी।
यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal 3 March: मंगलवार को वृषभ और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
बुध प्रधान इन राशियों के लिए साल 2026 आर्थिक रूप से काफी संतोषजनक रहने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराना अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति पहले से अधिक सुदृढ़ होगी।
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पढ़ाई में अचानक एकाग्रता की कमी या बाहरी बाधाएं आ सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष यश लेकर आ रहा है। सामाजिक और पेशेवर जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी और आप एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में उभरेंगे।
इन राशियों के जातकों को साल भर निवेश और व्यापार में लाभदायक अवसर मिलते रहेंगे। किस्मत का साथ मिलने से आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर भी आपका रुझान बढ़ेगा।
शनि प्रधान इन राशियों के लिए यह वर्ष कर्म प्रधान रहेगा। आप अपने निजी और पारिवारिक दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। परिवार के प्रति आपकी जवाबदेही बढ़ेगी जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम होंगे।