प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Today Birthday Prediction: यदि आपका जन्म आज यानी 1 मार्च को हुआ है तो आने वाला वर्ष 2026 आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव और खुशियाँ लेकर आने वाला है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार इस वर्ष का प्रारंभ भावनात्मक रूप से बहुत सुखद रहेगा जबकि वर्ष का मध्य भाग आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। हालांकि वर्ष के अंत में आपको वित्तीय मामलों में फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह दी जाती है।
वर्ष के शुरुआती महीनों में आपकी मुलाकात बचपन के किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन इसका सकारात्मक प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा, जो अत्यंत आनंदमय और सुखद रहने वाला है। इस दौरान छोटी-मोटी यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। वर्ष के मध्य में आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान और गौरव प्राप्त होगा।
इन दोनों राशियों के जातकों के लिए वर्ष 2026 विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र या निवेश से अचानक लाभ होने की सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके अधूरे काम इस साल पूरे होने की संभावना है।
आपकी राशि के लिए यह वर्ष सामाजिक प्रतिष्ठा का है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपकी यश-कीर्ति चारों ओर फैलेगी। जो जातक शिक्षा या बौद्धिक कार्यों से जुड़े हैं, उनके लिए प्रगति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 1-7 March: होली और होलाष्टक के बीच कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह? जानें अपना राशिफल
वर्ष के अंत तक आते-आते आपको आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी बड़े निवेश या उधार देने से बचें, क्योंकि विवाद होने की संभावना है। शत्रुओं के षड्यंत्र से मानसिक बेचैनी हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें।
इस वर्ष आपको अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अनावश्यक पारिवारिक षड्यंत्रों का शिकार होने की संभावना है। अपनों के बीच गलतफहमियां न पनपने दें और बातचीत के जरिए मामलों को सुलझाएं।
शनि प्रधान इन राशियों के लिए आने वाला समय आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। आपके व्यापारिक सौदे सफल रहेंगे और धन संचय करने में आप कामयाब होंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का उचित फल आपको अवश्य मिलेगा।
आपका वर्ष काफी भागदौड़ भरा रहेगा। बचपन के मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, जो आपको मानसिक सुकून देगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने रिश्तों के लिए समय निकाल पाएंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।
वर्ष के अंतिम चरण में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। शत्रु आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं जिससे तनाव बढ़ सकता है। सावधानी और विवेक से कार्य करना ही आपके लिए हितकर रहेगा।