परमाली वैलेस कंपनी के बाहर हिन्दू समिति ने जमकर काटा बवाल, हिंदू प्रतीकों पर रोक के आरोप में प्रदर्शन
Madhya Pradesh News: परमाली वैलेस कंपनी के बाहर हिन्दू समिति ने जमकर काटा बवाल, हिंदू प्रतीकों पर रोक के आरोप में प्रदर्शन, मंगलसूत्र, बिंदी, तिलक लगाने पर लगाया गया था प्रतिबंध
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी
PERMALI VALLICE, A COMPANY FROM BHOPAL, HINDU UTSAV SAMITI PROTEST AGAINST COMPANY TODAY
BHOPAL NEWS: भोपाल में लकड़ी की प्लाई बनाने वाली एक कंपनी परमाली वैलेस के जारी किए एक नोटिस को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू उत्सव समिति का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को हिंदू धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाला एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के विरोध में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता कंपनी पहुंचे और कंपनी गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी परिसर में चस्पा किए गए एक नोटिस में कर्मचारियों को बिंदी, सिंदूर, कड़ा और मंगलसूत्र जैसे हिंदू धार्मिक प्रतीकों को न पहनने की हिदायत दी गई थी।
फैक्ट्री में किया जा रहा हिंदू धर्म को टारगेट- हिंदू उत्सव समिति
हिंदू उत्सव समिति का कहना है कि राजधानी भोपाल की एक कंपनी में प्लाई निर्माण का काम होता है, जहां इन पारंपरिक वस्तुओं से किसी तरह का सुरक्षा खतरा नहीं है, फिर भी इस तरह का प्रतिबंध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। फैक्ट्री प्रबंधन जानबूझकर केवल हिंदू धर्म को टारगेट करने के लिए ऐसे नियम बना रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Bagalamukhi Jayanti 2026: आज है मां बगलामुखी जयंती, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
MP News: BJP नेताओ की डिमांड के कारण अटकी है निगम मंडल की सूची , जो नहीं मांग रहे उन्हें अपने आप मिल रहा मौका
Bagalamukhi Jayanti: माता बगलामुखी की पूजा के ये 10 जरूरी नियम जान लीजिए, मां के इस स्वरूप की महिमा पढ़ें
Bhopal Police Model: एक थाने में दो टीआई, भोपाल में लागू हुआ अनोखा टू आईसी मॉडल
समिति ने कमिश्नर को दिया ज्ञापन
मध्य प्रदेश के भोपाल में विरोध कर रही हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने साफ कहा कि यह नियम फूड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में लागू हो सकते हैं लेकिन यह तो प्लाई की फैक्ट्री है और इस तरह के नियम लागू कर यह लोग हिंदू धर्म को टारगेट करने का काम यह लोग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इनके खिलाफ समिति एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है और कमिश्नर साहब को ज्ञापन दे रहे हैं।
महिला कर्मचारी ने की पक्ष रखने की कोशिश
प्रदर्शन के दौरान एक महिला कर्मचारी ने कंपनी का पक्ष रखने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उनकी बात बीच में ही रोक दी। सुरक्षा की दृष्टि से कंपनी गेट पर पुलिस बल पहले से तैनात था। फिलहाल इस मामले में कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल इस मामले में हिंदू संगठन बेहद उग्र दिखाई दे रहे हैं। देखना होगा कि विरोध प्रदर्शन के बाद मामले में प्रशासनिक रूप से क्या कार्रवाई होती है।
