-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Bhanu Saptami 2026 A Sacred Festival Of Sun Worship Fasting And Renewed Energy Learn About The Method Of Worship Its Significance And Auspicious Deeds
भानु सप्तमी 2026: सूर्य उपासना, व्रत और नई ऊर्जा का पावन पर्व, जानिए पूजा विधि, महत्व और शुभ कार्य
Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी 2026 का पर्व 7 जून को मनाया जा रहा है। यह दिन सूर्य देव की उपासना, व्रत और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष महत्व रखता है।

Hindu Festival (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Surya Saptami: भानु सप्तमी, जिसे सूर्य सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में सूर्य देवता की उपासना का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजाअर्चना की जाती है और व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। भानु सप्तमी को खासतौर पर उन लोगों द्वारा मनाया जाता है जो सूर्य की उपासना और आध्यात्मिक साधना में रुचि रखते हैं। इस वर्ष 2026 में भानु सप्तमी तिथि 7 जून को मनाई जा रही है।
भानु सप्तमी का महत्वभानु सप्तमी का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है और इस दिन सूर्योदय के समय स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है कि इस दिन उपासना और व्रत करने से व्यक्ति को शक्ति, स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त होती है।
भानु सप्तमी पर सूर्य देव की आराधना से मिलती है सुख
भानु सप्तमी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना और सूर्य को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इसके बाद सूर्य देव की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जलाकर, जल, लाल फूल, और लाल चंदन अर्पित किए जाते हैं। सूर्य मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए और पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।बाक्सवाहन खरीदना, नामकरण करना शुभहिंदू पंचांग में भानु सप्तमी का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है।
सूर्य उपासना से प्राप्त होती है शक्ति और समृद्धि
धार्मिक विद्वानों के अनुसार इस दिन नया वाहन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा से वाहन सुरक्षित रहता है तथा उसके माध्यम से जीवन में प्रगति और सुविधा प्राप्त होती है। यही कारण है कि अनेक लोग भानु सप्तमी पर कार, बाइक अथवा अन्य वाहनों की खरीदारी को प्राथमिकता देते हैं।
ये भी पढ़े: रिद्धपुर बस स्टैंड भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, तहसीलदार ने जारी किया नोटिस
इसके साथ ही बच्चों का नामकरण संस्कार भी इस दिन विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि भानु सप्तमी पर रखा गया नाम बच्चे के जीवन में उज्ज्वल भविष्य, यश और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। परिवारजन शुभ मुहूर्त में नामकरण कर नवजीवन की मंगलमय शुरुआत करते हैं।
आध्यात्मिक और स्वास्थ्य लाभ
भानु सप्तमी के दिन सूर्य की उपासना करने से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। सूर्य की किरणें शरीर के लिए आवश्यक विटामिन डी का स्रोत हैं और यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इसके अलावा, सूर्य की उपासना से मानसिक शांति और सकारात्मकता का अनुभव होता है।
Bhanu saptami 2026 a sacred festival of sun worship fasting and renewed energy learn about the method of worship its significance and auspicious deeds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













