चांदी के गिलास में पानी पीने से बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए तरीका!
Prosperity And Wealth:चांदी को प्राचीन समय से ही पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा वाली धातु माना जाता है। ज्योतिष और आयुर्वेद में इसे स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सौभाग्य बढ़ाने वाला माना गया है।
- Written By: सीमा कुमारी
चांदी के गिलास (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits 0f Silver Water:आज कल स्वास्थ्य और आयुर्वेद एवं ज्योतिष दोनों में प्राकृतिक तरीकों के प्रति लोगों की रुचि तेजी से बढ़ी है। ऐसे में चांदी के गिलास में पानी पीना एक लोकप्रिय और प्राचीन स्वास्थ्य प्रथा बन चुकी है। प्राचीन ग्रंथों और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चांदी एक शीतल, पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा वाली धातु मानी जाती है। आयुर्वेद में भी चांदी को मन और शरीर दोनों के लिए लाभदायक बताया गया है।
वहीं अगर ये ग्रह कमजोर स्थिति में हैं तो जीवन में तमाम परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में आप इन ग्रहों को चांदी के गिलास में पानी पीकर मजबूत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं चांदी के गिलास में पानी पीने से और क्या फायदे होते हैं।
चांदी के गिलास में पानी पीने के ज्योतिषीय लाभ
- चांदी के गिलास में पानी पीने से शुक्र और चंद्रमा मजबूत होते हैं।
- जिन लोगों का मन बहुत भटकता है या जिनके अंदर एकाग्रता की कमी है उनके लिए चांदी के
- गिलास में पानी पीना रामबाण है। इससे मन स्थिर रहता है जिससेर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
- जिन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर घबराहट होने लगती है उन्हें भी चांदी के गिलास से पानी जरूर पीना चाहिए।
- इससे मन को मजबूती मिलती है।
- जिन्हें हर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है उन्हें भी चांदी के गिलास में पानी जरूर पीना चाहिए।
- इससे स्वभाव में सौम्यता आती है।
- चांदी पर शुक्र का भी प्रभाव होता है इसलिए चांदी के गिलास में पानी पीने से या चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करने से सुख-सुविधाएं और वैभव बढ़ता है।
- कहा जाता है कि चांदी के पात्र का नियमित तौर पर उपयोग करने से राहु की नकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है और मन में किसी तरह का भ्रम पैदा नहीं होता।
- जो लोग काफी इमोशनल होते हैं उन्हें भी चांदी के गिलास में पानी जरूर पीना चाहिए। इससे इमोशन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें:-किस दिन है महाशिवरात्रि 2026, यहां से नोट कीजिए चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त
सम्बंधित ख़बरें
Neem Karoli Baba: आखिर हर मौसम में कंबल क्यों ओढ़े रहते थे नीम करोली बाबा? जानिए इसके पीछे का रहस्य
Office Vastu Tips: ऑफिस में इन वास्तु नियमों को अपनाने से खुल सकते हैं धन और सफलता के द्वार
Vastu Tips Of Wristwatch: कहीं कलाई पर बंधी घड़ी तो नहीं बिगाड़ रही आपका वास्तु, जानिए घड़ी पहनने का सही नियम
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत!
चांदी के गिलास में पानी कैसे पिएं?
वैसे तो आप कभी भी कैसे भी चांदी के गिलास में पानी पी सकते हैं। लेकिन इसमें पानी पीने का सबसे उत्तम तरीका ये है कि आप रात में ही चांदी के गिलास में पानी भरकर रख दें और फिर इसे सुबह खाली पेट पिएं। यदि गिलास संभव न हो तो इस स्थिति में आप किसी भी गिलास में एक शुद्ध चांदी का सिक्का डालकर छोड़ दें और फिर वह पानी सुबह पिएं। इससे आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक लाभ मिलने शुरू हो जायेंगे।
