नहाने के पानी में ये 5 चीजें डालते ही खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे
Luck Changing Remedies: नहाने के पानी में कुछ खास चीजें मिलाने से नकारात्मकता दूर होती है और सौभाग्य बढ़ता है। जानिए कौन-सी 5 चीजें किस्मत बदलने में मददगार मानी जाती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
नहाने के पानी में जरूर मिलाएं ये 5 चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Bath Water Vastu Tips:हर हिन्दू घर की दिन की शुरुआत नहाने के साथ होती है। नहाना व्यक्ति की दिनचर्या का सबसे पहला काम हैं। ज्यादातर लोग सुबह उठकर स्नान, नित्य कर्म (जैसे घर की सफाई) और पूजा-पाठ के बाद ही घर से बाहर निकलते हैं, क्योंकि इसे सकारात्मक ऊर्जा, शुद्धता और सौभाग्य के लिए शुभ माना जाता हैं।
वहीं, ज्योतिष से लेकर वास्तु शास्त्र में भी नहाने को बेहद जरूरी बताया गया है। इससे व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा होती है। वहीं अगर आप धन की तंगी, असफलता और करियर में आ रही अटकलों से जूझ रहे हैं तो नहाने के दौरान पानी में इन चीजों को डाल सकते हैं।
नहाने के पानी में जरूर मिलाएं ये 5 चीजें
काला तिल
वास्तु शास्त्र में काला तिल का बड़ा महत्व होता हैं। कहा जाता है कि, शनि की कृपा प्राप्ति के लिए तिल अर्पित करना बेहद शुभ होता हैं। अगर आप शनि की कुदशा से जूझ रहे हैं तो स्नान करने से पहले पानी में थोड़े से तिल मिलाकर करें। नियमित रूप से ऐसा करने से शनि की क्रूर दृष्टी हट जाती है और व्यक्ति के जीवन में लाभ और भाग्य का साथ मिलता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा
निर्जला एकादशी 2026 पर बनेगा दुर्लभ नवपंचम राजयोग, इन 4 राशियों पर होगी धन और सफलता की बरसात
निर्जला एकादशी 2026: एक व्रत और पूरे साल की 24 एकादशियों का पुण्य जानिए तिथि, मुहूर्त और इसका अद्भुत महत्व
गायत्री जयंती 2026: माता गायत्री को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 शुभ उपाय, घर में आएगी सुख-शांति
गंगाजल
हिंदू धर्म में गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना जाता हैं। वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नहाने के पानी में इसकी कुछ बूंदें डालने से स्नान शुद्ध हो जाता है। मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
हल्दी या सिंदूर
हल्दी और सिंदूर से पानी में नहाने से सकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच आती है। इससे नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और अवसर बढ़ते हैं।
नीम के पत्ते
वास्तु शास्त्र में नीम को भी बहुत पवित्र माना जाता हैं। जिस तरह नीम को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है, उसी तरह इसके आध्यात्मिक गुणों को भी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। कहा जाता है कि इसके पत्तों को नहाने के पानी में मिलाने से नकारात्मकता दूर होती है और शरीर पूरे दिन तरोताजा महसूस करता हैं।
गुलाब जल या सुगंधित फूल
फूलों और गुलाब जल से नहाने का पानी सकारात्मक वाइब्स बढ़ाता है। इससे मन प्रसन्न रहता है और करियर में मार्गदर्शन मिलता है।
यह भी पढ़ें-जनवरी 2026 में पड़ रही लोहड़ी, मकर संक्रांति समेत सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की सटीक तिथियां नोट कीजिए
इन पांच चीजों को नियमित रूप से नहाने के पानी में मिलाकर उपयोग करने से धन, करियर और जीवन की बाधाएँ कम होती हैं। ध्यान रहे कि यह उपाय सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ करना चाहिए।
