शनिवार को भूल से भी किसी को न दें ये 5 चीजें, बहुत पछताएंगे जीवनभर

Saturday Donation Mistakes: शनिवार को अनजाने में ये 5 चीजें किसी को न दें। शनि देव नाराज़ हो सकते हैं और जीवन में परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। सावधानी रखें और सही दान करें।
शनिवार को भूल से भी किसी को न दें ये 5 चीजें, बहुत पछताएंगे जीवनभर
शनिवार को भूलकर भी न करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Saturday Daan Rules:आज शनिवार का दिन कर्मफल दाता और न्याय के देवता शनि देव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। कहा जाता है कि, इस दिन शनि देव की पूजा करने से साधक को शनिदोष, साढ़ेसाती, ढैय्या से मुक्ति मिलती है और साथ ही जीवन के समस्त कष्ट भीं दूर होते है।

शनि देव को कर्मफल दाता के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि वह व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार, फल प्रदान करते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति जीवन में बुरे कर्म करता है, तो उसे शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ती है।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि, शनिवार के दिन शनि देव की पूजा के साथ-साथ दान-पुण्य भी किया जाता है, लेकिन इस दिन इन पांच चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

शनिवार को भूलकर भी न करें इन चीजों का दान

  • नमक का दान

शनिवार को नमक का दान करने से धन हानि और आर्थिक तंगी बढ़ने की मान्यता है। ज्योतिष के अनुसार, नमक राहु और शनि से जुड़ा होता है, ऐसे में इसका दान नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

  • काले तिल का गलत तरीके से दान

काले तिल शनि से संबंधित माने जाते हैं, लेकिन इन्हें बिना नियम और सही पात्र के दान करना अशुभ माना गया है। इससे शनि दोष कम होने के बजाय बढ़ सकता है। काले तिल का दान केवल योग्य ब्राह्मण या जरूरतमंद को ही करना चाहिए।

  • लोहे का दान

शनिवार को लोहा दान करना सामान्यतः शुभ माना जाता है, लेकिन अपनी निजी वस्तु या इस्तेमाल किया हुआ लोहा दान करना अशुभ फल दे सकता है। इससे कार्यों में रुकावट और मानसिक तनाव बढ़ने की मान्यता है।

  • काले कपड़ों का दान

काले कपड़े शनि देव को प्रिय माने जाते हैं, लेकिन फटे या पहने हुए काले कपड़ों का दान शनिवार को नहीं करना चाहिए। इससे दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

  • तेल का दान बिना विधि के

शनिवार को सरसों के तेल का दान किया जाता है, लेकिन बिना दीपक जलाए या शनि मंत्र के तेल दान करना लाभकारी नहीं माना जाता। गलत विधि से किया गया दान उल्टा प्रभाव डाल सकता है।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें?

ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों का तेल दीपक में जलाना, काली उड़द, कंबल, जूते-चप्पल या भोजन का दान करना शुभ फल देता है। साथ ही “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com