-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- January 2026 Lohri Makar Sankranti Pramukh Tyohar Tithi
जनवरी 2026 में पड़ रही लोहड़ी, मकर संक्रांति समेत सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की सटीक तिथियां नोट कीजिए
- Written By: सीमा कुमारी
Vrat And Festival List 2026:जनवरी 2026 में कौन-कौन से व्रत और त्यौहार हैं? जानिए लोहड़ी, मकर संक्रांति और सभी प्रमुख पर्वों की सटीक तिथियां और शुभ मुहूर्त, ताकि हर दिन रहे मंगलमय।

ये है जनवरी 2026 व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट(सौ.सोशल मीडिया)
January Vrat Tyohar 2026: साल 2025 समाप्त होते ही नया साल दस्तक देने ही वाला है और यह समय धार्मिक व ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साल 2026 की शुरुआत का महीना जनवरी व्रत-त्योहारों और ग्रहों की चाल दोनों ही कारणों से खास रहने वाला है।
अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से जनवरी साल का पहला महीना होता है, जबकि भारतीय पंचांग में यह समय पौष माह के अंत और माघ माह की शुरुआत के बीच का माना जाता है।
ये है जनवरी 2026 व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
1 जनवरी 2026, गुरुवार – साल का पहला प्रदोष व्रत
3 जनवरी 2026, शनिवार – पौष पूर्णिमा
6 जनवरी 2026, मंगलवार – सकट चौथ
14 जनवरी 2026, बुधवार – मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी
16 जनवरी 2026, शुक्रवार – प्रदोष व्रत, शिवरात्रि
18 जनवरी 2026, रविवार – मौनी अमावस्या
23 जनवरी 2026, शुक्रवार – बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
25 जनवरी 2026, रविवार – रथ सप्तमी
26 जनवरी 2026, सोमवार – भीष्म अष्टमी
29 जनवरी 2026, गुरुवार – जया एकादशी
30 जनवरी 2026, शुक्रवार – प्रदोष व्रत
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा
निर्जला एकादशी 2026 पर बनेगा दुर्लभ नवपंचम राजयोग, इन 4 राशियों पर होगी धन और सफलता की बरसात
निर्जला एकादशी 2026: एक व्रत और पूरे साल की 24 एकादशियों का पुण्य जानिए तिथि, मुहूर्त और इसका अद्भुत महत्व
गायत्री जयंती 2026: माता गायत्री को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 शुभ उपाय, घर में आएगी सुख-शांति
ये है जनवरी 2026 के मुख्य त्योहार
-
1 जनवरी 2026 – प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाने वाला एक अत्यंत प्रभावशाली व्रत है।
-
3 जनवरी 2026 – पौष पूर्णिमा
हिंदू कैलेंडर के पौष महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो माघ महीने की शुरुआत का प्रतीक है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और तपस्या करना बेहद शुभ माना जाता है।
-
6 जनवरी 2026 – संकष्टी चतुर्थी
नए साल में सकट चौथ माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को है. यह साल 2026 का पहला चतुर्थी व्रत है।
-
13 जनवरी 2026 – लोहड़ी
लोहड़ी उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा का एक प्रमुख और बेहद लोकप्रिय त्योहार है। यह मकर संक्रांति से एक दिन पहले, आमतौर पर 13 जनवरी को मनाया जाता है।
-
14 जनवरी 2026 – मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी
मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्यौहार और व्रत हैं, जो मुख्य रूप से माघ मास में पड़ते हैं। इन दोनों ही तिथियों का संबंध दान, स्नान और भगवान विष्णु की पूजा से है।
-
16 जनवरी 2026 – कृष्ण प्रदोष, मासिक शिवरात्रि
मासिक शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।
-
18 जनवरी 2026 – माघ अमावस्या
माघ अमावस्या, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण अमावस्या तिथियों में से एक है। यह माघ महीने के कृष्ण पक्ष में आती है।
-
23 जनवरी 2026 – बसंत पंचमी
बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है, जो ऋतुराज बसंत के आगमन का प्रतीक है। यह माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।
-
29 जनवरी 2026 – जया एकादशी
जया एकादशी हिंदू धर्म में एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण उपवास माना जाता है। यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है।
यह भी पढ़ें-शनिवार को भूल से भी किसी को न दें ये 5 चीजें, बहुत पछताएंगे जीवनभर
-
30 जनवरी 2026 – शुक्ल प्रदोष
शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं। इस समय उनकी पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
January 2026 lohri makar sankranti pramukh tyohar tithi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
Jun 24, 2026 | 04:21 AMTelegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
Jun 24, 2026 | 02:09 AMAaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
Jun 24, 2026 | 12:10 AMअतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PMJPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
Jun 23, 2026 | 11:17 PMExplainer: 100 में से 10 कत्ल की वजह मोहब्बत! राजा रघुवंशी से सौरभ राजपूत तक, क्यों जानलेवा बन रहा है ये इश्क?
Jun 23, 2026 | 11:12 PM76 साल की रिटायर्ड महिला हर हफ्ते 400 बंदरों को खिलाती हैं खाना, सेवा की मिसाल बना जीवन
Jun 23, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM














