Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के इन स्थानों में बसंत पंचमी का उत्सव मनाया जाता है बड़ी धूमधाम से, हो सके तो ज़रूर जाएं और करें आनंद की अनुभूति

बसंत पंचमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि वसंत के आगमन का उत्सव भी है। इस खास मौके पर आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां बसंत पंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jan 30, 2025 | 07:09 PM

बसंत पंचमी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी का पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। साल 2025 में बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को मनाया जाएगा। यह पावन पर्व माघ माह के शु्क्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आपको बता दें, बसंत पंचमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि वसंत के आगमन का उत्सव भी है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की जाती है। बसंत पंचमी पर्व को देशभर में उत्साह के साथ मनाते है।

इस खास मौके पर आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां बसंत पंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

कोलकाता

सम्बंधित ख़बरें

आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?

बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर

बसंत पंचमी पर भूलकर भी न छोड़ें मां सरस्वती की ये आरती, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

कोलकाता में बसंत पंचमी का जश्न बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे शहर में पीले रंग की छटा बिखरी होती है और लोग पारंपरिक वस्त्रों में सजकर पूजा समारोहों में भाग लेते हैं। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है, जिसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। स्कूलों और शैक्षिक संस्थानों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

अहमदाबाद, गुजरात

अहमदाबाद में भी बसंत पंचमी की धूम देखने को मिलती हैं। इस खास मौके पर पंतगबाजी का आयोजन किया जाता है। मां सरस्वती मां की आराधना के साथ इस पर्व की शुरूआत होती है और पंतगबाजी का लोग आनंद लेते हैं। जो इस पर्व को और शानदार बना देता है। इस पर्व को देखने के लिए लोग-दूर-दूर से आते हैं।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

भारत की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में बसंत पंचमी का नजारा भी अद्भुत होता हैं। घाटों पर देवी सरस्वती की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों का दृश्य मन को मोह लेता हैं। वाराणसी की शांत और सांस्कृतिक विरासत इसे सैलानियों के लिए खास बना देती है, जहां वे स्थानीय परंपराओं में हिस्‍सा ले सकते हैं।

दिल्ली

दिल्ली में बसंत पंचमी का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। यहां जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है और देवी मां सरस्वती की पूजा की होती है और पतंगबाजी भी की जाती है।

बसंत पंचमी की खबरें जानने की क्लिक करें-

जयपुर, राजस्थान

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता हैं। यहां के मंदिरों को खूबसूरती से सजाया जाता है और तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता हैं। जयपुर की ऐतिहासिक खूबसूरती के बीच उत्सव का माहौल बसंत पंचमी के आनंद को दोगुना कर देता हैं। इस शुभ अवसर पर घूमने के लिए आप एक बार जरूर जाएं।

 

Basant panchami is celebrated in these places of india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2025 | 07:09 PM

Topics:  

  • Basant Panchami

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.