Nazar Dosh Remedies: बच्चे को नज़रदोष से बचाने का क्या है अचूक उपाय? बस कालाष्टमी पर करें ये काम
Evil Eye Protection For Baby: कालाष्टमी का दिन नकारात्मक शक्तियों और नजरदोष से बचाव के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। इस दिन कुछ सरल उपाय करने से बच्चे को बुरी नजर से बचाव होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
कालभैरव(सौ.सोशल मीडिया)
Kala Ashtami Remedies: आज 10 अप्रैल को कालाष्टमी व्रत मनाई जा रही है। भगवान शिव के रौद्र रूप ‘काल भैरव’ को समर्पित कालाष्टमी व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन व्रत और विधि-विधान से काल भैरव देव की पूजा की जाती है। काल भौरव देव काशी के कोतवाल कहे जाते हैं उनको समय का स्वामी और संकटों को हरने वाला देवता भी माना जाता है।
नजर दोष से मुक्ति के लिए कालाष्टमी का दिन अच्छा
ज्योतिषयों के अनुसार, कालाष्टमी का दिन तंत्र-मंत्र के लिए भी विशेष माना जाता है। नजर दोष से मुक्ति पाने और नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए भी कालाष्टमी का दिन बहुत अच्छा माना जाता है। ज्योतिष बताते है कि, आपके घर के छोटे बच्चे को बार-बार नजर लग जाती है, तो कालाष्टमी के दिन यहां बताए गए आसान उपाय अवश्य करें।
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
कालाष्टमी 2026: शुभ मुहूर्त
कालाष्टमी पर रात में पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन रात 09 बजे से 11 बजे तक काल भैरव पूजा का सबसे उत्तम समय है।
नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
-
प्रमुख द्वार पर दीपक प्रज्वलित करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बच्चे को बार-बार नजर लगती है, तो कालाष्टमी के दिन सरसों के तेल का एक चौमुखी दीपक घर के प्रमुख द्वार पर प्रज्वलित करें। दीपक जलाने के कुछ देर बाद उसको भीतर ले जाएं और उसकी लौ से काजल बनाएं।
-
दीपक के लौ से काजल बनाएं
दीपक के लौ से बने काजल का टीका बच्चे को लगाएं। आप चाहें तो इस काजल को बार-बार बच्चे को लगाने के लिए रख सकते हैं. इससे बच्चे को बार-बार नजर नहीं लगेगी।
यह भी पढ़ें–Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
-
काल भैरव के पैरों में काला धागा चढ़ाएं
बुरी नजर से बचने के लिए कालाष्टमी के दिन मंदिर जाकर काल भैरव के पैरों में काला धागा चढ़ाएं। फिर सिंदूर अर्पित करें. यही थोड़ा सा सिंदूर काले धागे पर भी लगाएं। फिर भैरव जी के मंत्र “ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं” का जाप करते हुए अपने दाएं हाथ की कलाई या गले में धागा बांध लें। यह काला धागा एक सुरक्षा कवच बन जाता है और आपको बुरी नजर से बचाता है।
