गुरुवार से शुरू हो रहा है मार्गशीर्ष का महीना, इन स्थानों में जलाएं दीया, शुभ-लाभ के बनेंगे योग
Margashirsha Month 2025: इस साल मार्गशीर्ष महीना 6 नवंबर 2025, दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। आपको बता दें, कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होने वाला यह महीना हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना है।
- Written By: सीमा कुमारी
इन स्थानों में दीपक जलाना शुभ होता है ( सौ.सोशल मीडिया)
Margashirsha Month 2025 Deepak Rituals: कार्तिक पूर्णिमा की समाप्ति के साथ मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने की शुरुआत हर साल हो जाती है। इस साल मार्गशीर्ष महीना 6 नवंबर 2025, दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। आपको बता दें, कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होने वाला यह महीना हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना है।
शास्त्रों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में कहा है कि “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”, यानी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।
पूरा मार्गशीर्ष महीना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, जप, तप और दान के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस माह में दीपदान का विधान है। अगर आप सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, तो मार्गशीर्ष माह में घर के इन पवित्र स्थानों पर दीपक जरूर जलाएं। आइए जानते हैं किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ होता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
Apni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
Adhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
अर्जुन और भीम के कुल कितने बच्चे थे? महाभारत का ये सच बहुत कम लोग जानते
इन स्थानों में दीपक जलाना शुभ होता है
तुलसी के पास
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्रों के अनुसार,मार्गशीर्ष माह बड़ा शुभ होता है। कहा जाता है कि इस महीने में तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाने चाहिए। तुलसी को ‘हरिप्रिया’ कहा जाता है।
पूरे मार्गशीर्ष महीने में विशेषकर शाम के समय तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय को करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में सुख-शांति आती है।
मुख्य द्वार
मार्गशीर्ष महीने में प्रतिदिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाने से जीवन में शुभता आती है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मकता दूर भागती है। साथ ही इससे आर्थिक बाधाएं भी दूर होती हैं।
पीपल के पास
इस दौरान पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए। पीपल में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास माना गया है। कहा जाता है कि पीपल के नीचे दीपदान करने से पितृ दोष शांत होता है और भाग्य मजबूत होता है।
ये भी पढ़ें–नवंबर में इस दिन है सौभाग्य सुंदरी तीज, जानिए क्यों किया जाता है यह व्रत
मंदिर
मार्गशीर्ष महीने में मंदिर में जाकर दीपदान करना मोक्षदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण के मंदिर में दीपक जलाने से सभी पापों का नाश होता है और बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।
