चार्तुमास खत्म होते ही ‘इस’ दिन से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू, 1 नवंबर से 2026 मार्च तक
November 2025 Shadi Ki Date:हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह के बाद सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती हैं। तो जान यहां लीजिए साल 2025 और साल 2026 में कब-कब बजेगी शहनाई?
- Written By: सीमा कुमारी
ये रहने वाला है साल 2025 के विवाह का शुभ मुहूर्त (सौ.सोशल मीडिया)
Vivah Muhurat In November 2025: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ एवं मांगलिक काम को करने के लिए सबसे पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। खासतौर पर, शादी विवाह में। ऐसी मान्यता है कि शुभ और मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त में करने से सफल, निर्विघ्न और फलदायी होते हैं।
यह वह खास समय होता है जब ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति शुभ मानी जाती है, और यह ज्योतिषीय गणना के आधार पर निर्धारित होता है। अगर बात करें शादी की तो इसके लिए हर कोई बेस्ट से बेस्ट मुहूर्त को चुनना चाहता है।
सनातन परंपरा में चातुर्मास खत्म होने के बाद जैसे ही देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की पूजा संपन्न होती है, उसके बाद विवाह के उत्तम एवं शुभ मुहूर्त मिलने प्रारंभ हो जाते हैं। आपको बता दें, पंचांग के अनुसार इस साल देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 01 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये शुभ उपाय, नौकरी-प्रमोशन, आर्थिक लाभ और गुरु कृपा के बनेंगे प्रबल योग
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर क्यों की जाती है पूरी रात शिव पूजा? जानिए जलाभिषेक और पौराणिक मान्यता
आगरा में जया किशोरी की कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से भाव-विभोर हुए लोग
Sawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज
ऐसे में यदि आप अपनी शादी का प्लान बना रहे हैं और आपको चातुर्मास खत्म होने का इंतजार है, तो जान लीजिए साल 2025 और साल 2026 में कब-कब बजेगी शहनाई।
ये रहने वाला है साल 2025 के विवाह का शुभ मुहूर्त:
नवंबर 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त
इस साल नवंबर महीने में विवाह के सबसे उत्तम मुहूर्त 18, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 नवंबर 2025 को रहेगा।
दिसंबर 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त
यदि आप दिसंबर महीने में चट मंगनी पट शादी का प्लान बना रहे हैं तो नोट कर लीजिए इस दौरान विवाह के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सिर्फ 4 और 5 दिसंबर 2025 को रहेगा।
ये है फरवरी साल 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त
यदि आप चाहते हैं कि आप अपनी शादी 2026 में करना चाहते हैं तो जान लीजिए, इसकी शुरुआत फरवरी महीने से होगी। क्योंकि, जनवरी महीने में विवाह के लिए कोई शुभ एवं उत्तम मुहूर्त नहीं है।
फरवरी की 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 25, 26 तारीख को रहेंगे। कुल मिलाकर फरवरी 2026 में आपको विवाह की तमाम तारीखों का विकल्प रहेगा और आप इनमें से किसी भी तारीख को शादी के बंधन में बंध सकेंगे।
ये भी पढ़ें- आ गई ‘देवउठनी एकादशी’ की तिथि, ‘इस’ दिन से आरंभ हो जाएंगे मांगलिक कार्य
ये है मार्च 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त
अगर आपका प्लान बसंती मौसम में विवाह करने का है तो आप मार्च में पड़ने वाली शादी की शुभ तारीखों में कोई एक चुन सकते हैं।
पंचांग के अनुसार मार्च महीने में विवाह के लिए 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 15 तारीखें सबसे उत्तम रहेंगी।
