Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया की रात चुपचाप कर लें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल!
Akshaya Tritiya Night Remedies : अक्षय तृतीया की रात किए गए कुछ आसान उपाय धन और खुशहाली बढ़ाने में मदद करते हैं। माना जाता है कि इस दिन किए गए छोटे उपाय भी जीवन में अच्छा बदलाव ला सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मां लक्ष्मी( सौ.सोशल मीडिया)
Akshaya Tritiya Upay: इस वर्ष अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल को पूरे देश में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में
अक्षय तृतीया को सौभाग्य की प्राप्ति का पर्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए उपायों का फल कभी क्षय नहीं होता है।
ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी जादुई चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अगर अक्षय तृतीया की रात पूरी श्रद्धा भाव के साथ अपनी तिजोरी में रखते है तो मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।
अक्षय तृतीया की रात तिजोरी में रखें ये चीजें
-
पीली कौड़ियां रखें
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार,अक्षय तृतीया की रात तिजोरी पीली कौड़ियां रखना शुभ होता है। कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं, क्योंकि इनकी उत्पत्ति भी समुद्र मंथन से हुई थी। अक्षय तृतीया की रात 5 या 11 पीली कौड़ियों को केसर से रंगे और मां लक्ष्मी के चरणों से छुआकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
-
कमलगट्टा रखें
अक्षय तृतीया की रात तिजोरी में कमलगट्टा रखना भी शुभ होता हैं। मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। कमल के बीजों यानी कमलगट्टे की माला या कुछ दाने तिजोरी में रखने से आर्थिक बाधाएं तुरंत दूर होने लगती हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
-
गोमती चक्र
गोमती नदी में पाए जाने वाले गोमती चक्र को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। 7 गोमती चक्रों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और फिजूल खर्च बंद हो जाता है।
यह भी पढ़ें-Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 2026 को सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है? नोट कीजिए
-
एकाक्षी नारियल
जिस नारियल में एक ही आंख होती है, उसे साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है। अक्षय तृतीया की रात एकाक्षी नारियल की पूजा कर इसे तिजोरी में स्थापित करने से कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
-
हल्दी की गांठ
अक्षय तृतीया की पूजा में रखी गई साबुत हल्दी की गांठ को तिजोरी में रखने से गुरु ग्रह मजबूत होता है, क्योंकि गुरु धन के कारक हैं, इसलिए यह उपाय बैंक बैलेंस बढ़ाने में मदद करता है।
