-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Adhik Maas Upay Starting Sunday Problems And Peace In Life
Adhik Maas Upay: रविवार से शुरू हो रहा है ‘अधिक मास’, चुपचाप कर लें ये उपाय, सारी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
- Written By: सीमा कुमारी
Adhik Maas Upay Hindu : हिंदू धर्म में अधिकमास का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में किए गए जप, तप और दान अन्य महीनों की तुलना में दस गुना अधिक मिलता है।

भगवान विष्णु (सौ.Gemini)
Adhik Maas Me Kya Kare : 17 मई 2026 से अधिकमास शुरु होने जा रहा है जो कि 15 जून 2026 तक रहेगा। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित अधिकमास सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। हिंदू धर्म में हर तीसरे साल में एक बार अधिकमास यानी मलमास पड़ता है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।
अधिकमास का आध्यात्मिक महत्व
सनातन धर्म में अधिकमास का विशेष महत्व है। यह महीना श्रीहरि की कृपा पाने का शुभ अवसर होता है। शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में किए गए जप, तप और दान का फल अन्य महीनों की तुलना में दस गुना अधिक मिलता है।
भगवान विष्णु ने खुद इस मास को अपना नाम ‘पुरुषोत्तम’ दिया है, इसलिए इस दौरान की गई साधना कभी निष्फल नहीं जाती है। इसलिए इस महीने का सनातन धर्म में विशेष महत्व बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
अधिक मास में क्या उपाय करें ?
-
प्यासों को पानी पिलाना
धर्म शास्त्रों में अधिक मास में प्यासों को पानी पिलाना पुण्यकारी माना गया है। इस दौरान प्यासों को पानी पिलाना या मटके का दान करना भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम माना जाता है। मान्यता है कि इस सेवा से जीवन में सुख-समृद्धि और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
-
तुलसी में जल अर्पित करना
अधिक मास (Adhik Maas Upay) में प्यासों को पानी पिलाने के अलावा तुलसी में जल अर्पित करना भी शुभ माना गया है।अधिक मास भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है, इसलिए इस अवधि में तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना और संध्या समय दीपक जलाना शुभ माना गया है।
-
धार्मिक पुस्तकों का दान
अधिक मास के पावन महीने में श्रीमद्भागवत गीता या विष्णु सहस्रनाम जैसी धार्मिक पुस्तकों का दान करें। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही ज्ञान और मानसिक शांति की भी प्राप्ति होगी।
-
पीले वस्त्रों का दान करना
अधिक मास का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में इस माह में किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को पीले वस्त्र दान करने से करियर और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। इसके साथ ही कुंडली में ‘गुरु’ (बृहस्पति) ग्रह मजबूत होता है। इससे करियर और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें- Pradosh Kaal Puja: आज प्रदोष काल का समय क्या है? शाम इतने बजे से करें शिव पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
-
दीपदान करना
अधिक मास में दीपदान का विशेष महत्व होता है। ऐसे में इस माह में दीप दान जरूर करें। अधिक मास में किसी मंदिर, पवित्र नदी के किनारे या तुलसी के पास शाम के समय घी का दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है और लक्ष्मी जी का स्थायी वास होता है।
-
अन्न का दान करना
अधिक मास में अन्न और जल का दान बहुत ही पुण्यकारी माना गया है। ज्येष्ठ में गर्मी अपने चरम सीमा पर रहती है ऐसे में प्यासों को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। ऐसे में जल दान के साथ ही प्याऊ लगवाएं या पानी से भरा मटका का दान करें। राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
Adhik maas upay starting sunday problems and peace in life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














