Aaj Ka Rashifal 31 January 2026: जनवरी के आखिरी दिन इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल
Rashifal Today: जनवरी का समापन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? 31 जनवरी 2026 को ग्रहों की चाल मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए बड़े बदलाव के संकेत दे रही है। जानें अपना आज का भाग्यफल।
- Written By: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा | Edited By: प्रीति शर्मा
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन)
Today Horoscope January 2026: 31 जनवरी 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जनवरी महीने का यह अंतिम दिन कुछ राशियों के लिए नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा तो कुछ के लिए आर्थिक लाभ के द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी की गणना के अनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक सुधार के योग हैं, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। प्रेम जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें।
लकी नंबर: 4, लकी कलर: सलेटी (Grey)
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Birthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
वृषभ राशि (Taurus)
आज आप अपनी समझदारी से कठिन कार्यों को भी सरल बना लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा, जिससे सीनियर्स के बीच आपकी साख बढ़ेगी। व्यापार में पुराने संपर्कों से मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य बना रहेगा।
लकी नंबर: 2, लकी कलर: नीला
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए आज का दिन मीटिंग्स और महत्वपूर्ण बातचीत का है। ऑफिस में आपकी योजनाओं को हरी झंडी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ा बजट बिगड़ सकता है, इसलिए खर्चों पर लगाम लगाएं। जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें ताकि गलतफहमियां दूर हों।
लकी नंबर: 7, लकी कलर: केशरी
कर्क राशि (Cancer)
आज आप स्वयं को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत धीरे-धीरे रंग ला रही है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लें।
लकी नंबर: 6, लकी कलर: सफेद
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों का प्रभाव आज कार्यक्षेत्र और सामाजिक दायरे में बढ़ेगा। नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा और आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। बस ध्यान रखें कि उत्साह में आकर अहंकार को बीच में न आने दें। प्रशंसा मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 9, लकी कलर: फिरोजी
कन्या राशि (Virgo)
आज के दिन मैनेजमेंट आपकी सफलता की चाबी है। ऑफिस में आपकी बारीक नजर और काम करने के तरीके की प्रशंसा होगी। आर्थिक निवेश के लिए समय सोच-विचार वाला है। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपनी दिनचर्या में सुधार करें शाम को मानसिक सुकून मिलेगा।
प्रतीकात्मक तस्वरी (सौ. फ्रीपिक)
लकी नंबर: 1, लकी कलर: हरा
यह भी पढ़ें:- Virgo February 2026 Horoscope: क्या फरवरी में चमकेगी कन्या राशि वालों की किस्मत? अपनाएं ये खास उपाय
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज तालमेल बनाए रखना जरूरी है। नौकरी में नई भूमिका या प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। कला और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से सृजनात्मक रहेगा। तनाव से दूर रहें।
लकी नंबर: 4, लकी कलर: आसमानी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज लिए गए फैसले आपके भविष्य की दिशा बदल सकते हैं। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। गोपनीय बातों को गुप्त रखना ही आपके लिए बेहतर होगा। शाम के समय घर में किसी शुभ समाचार के आगमन से खुशी होगी।
लकी नंबर: 8, लकी कलर: लाल
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आज भाग्य और कर्म दोनों का साथ मिलेगा। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और लाभ के स्पष्ट संकेत हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा या उत्सव का आनंद लेंगे।
लकी नंबर: 1, लकी कलर: संतरी
मकर राशि (Capricorn)
मेहनत और अनुशासन आज आपको दूसरों से आगे रखेगा। करियर में स्थिरता आएगी और अधिकारियों का आप पर भरोसा बढ़ेगा। आर्थिक निवेश के लिए दिन समझदारी दिखाने वाला है। पुराने मित्र या संपर्क आज किसी बड़े काम में आपकी मदद कर सकते हैं।
लकी नंबर: 4, लकी कलर: ग्रे
कुंभ राशि (Aquarius)
आपकी मौलिक सोच आज कार्यक्षेत्र में आपको नई पहचान दिलाएगी। कुछ नया करने की इच्छा पूरी होगी। परिवार और दोस्तों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम बन सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और भविष्य की योजनाएं ठोस रूप लेंगी।
लकी नंबर: 9, लकी कलर: ब्लू
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा। ऑफिस में आपकी प्रगति स्थिर रहेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आज की प्राथमिकता होनी चाहिए। योग और ध्यान आपको मानसिक स्पष्टता देंगे। दिन का अंत सकारात्मक सोच और सुकून के साथ होगा।
लकी नंबर: 6, लकी कलर: भूरा
