27 सितंबर का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ कर्मों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। शनिवार के दिन लोग दुख से छुटकारा पाने के लिए भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं जिससे उन्हें पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ ही, आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
आर्थिक मामलों में सूझबूझ व संयम से काम करना लाभदायक रहेगा। मनः स्थिति संतुलित रहेगी। नौकरी में सहयोग रहेगा। पारिवारिक यात्रा होगी।
दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। समय पर कार्य पूरा होने से हर्ष बना रहेगा। राह में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। नये संपर्क लाभदायक रहेंगे।
नवीन कार्यो का विस्तार होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। उदर विकार आदि से कष्ट होगा। अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलायेगा।
मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। मांगलिक कार्य में प्रसन्नता रहेगी। राजकीय कार्य बनेंगे। सम्मान वृद्धि होगी। कारोबारी विस्तार की संभावना है।
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार है। दैनिक कार्यो में अवरोध दूर होगा। आजीविका के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। सुख बना रहेगा।
नये लोगों संपर्क, मेलजोल आमोद प्रमोद बढे़गा। लेनदेन के मामले सुलझंेगे। आपके कार्यो में लगनशीलता रहेगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।
नौकरी में कार्य की अधिकता रह सकती है। कामकाज पेंडिंग में रहेंगे। उठाईगीरों से सावधानी रखें। मान-सम्मान प्राप्त होगा।
मांगलिक कार्यो की योजना बनेगी। सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी। मन में हर्ष बना रहेगा।
शारीरिक अस्वस्थ्यता रह सकती है, वाहन मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। हितचिन्तक सलाह उपयोगी रहेगी। समय का रखें।
मेहमानों की आवाजाही रहेगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। नये कार्यो के लिये किया गया प्रयास सफल होगा। विवादों को टालना हितकर।
जमीनजायजाद मकान संपत्ति का विवाद सामने आ सकता है। निजी मामलों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। धैर्य से काम लें।
कार्यक्षे़त्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा। मानसिक संतुष्टि रहेगी। विवादित मसले सुलझने के आसार है।
आज जन्म लिया बालक का स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट तथा लंबे कद का होगा। दूसरों का आदर करेगा। किसी भी समस्या का सरलता से समाधान होगा। अंध विश्वासी एवं दूसरों की बात को समझने वाला बहुत चतुर होगा। माता पिता का भक्त होगा।
आश्विन शुक्ल पंचमीं को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, पीतल, सन् हैसियन, जूट, पाट, बारदाना, कपास, के भाव में मंदी होगी उपर लिखी वस्तुओं मे यदिं तेजी होगी। तब आगे दिन में भी तेजी का रूख बना रहेगा। लालमिर्च, अरहर, मॅूग, मोठ, में नरमी रहेगी। भाग्यांक 3532 है।