Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 16 January: मिथुन और मीन राशि वालों को होगा बंपर धन लाभ, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 16 जनवरी का दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? मेष से मीन तक जानिए किन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी और किन्हें अपनों से मिल सकता है धोखा।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 16, 2026 | 10:25 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Daily Horoscope 16 January 2026: आज के दिन शुक्रवार को ग्रहों की विशेष चाल के कारण कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है। जहां कुछ जातक अपनी बुद्धिमानी से धन लाभ कमाएंगे वहीं कुछ को मानसिक तनाव और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा जी से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में सुधार और धार्मिक लाभ

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुधार लेकर आएगा। आपके भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी धार्मिक व्यक्ति के सानिध्य में समय व्यतीत होगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। धन लाभ के कई अवसर आपके द्वार खटखटा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग बुद्धिमानी से निर्णय लें। आपके संवाद करने के तौर-तरीकों में बदलाव आएगा, जिससे सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। घर से दूर रहकर काम करने वालों के लिए समय अनुकूल है।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 15 January: मेष और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत! जानें अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल 14 जनवरी: मकर संक्रांति पर चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल और लकी कलर

Grah Gochar 2026: मकर राशि में बनने वाला ‘चतुर्ग्रही योग’ विश्व के लिए वरदान या अभिशाप? जानें भविष्यवाणी

Aaj Ka Rashifal 13 Jan 2026: मेष और धनु राशि वालों को धन लाभ, जानें मकर संक्रांति से पूर्व कैसा रहेगा आपका दिन

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोजा

वृष राशि: मानसिक तनाव और विवाद से बचें

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मानसिक स्थिति ठीक न रहने के कारण कार्यों को पूरा करने में संशय बना रहेगा। परिवार में बातचीत करते समय गंभीरता बनाए रखें, अन्यथा छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। आर्थिक लेन-देन से बचें, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम है। विवेक से काम लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान कर सकती है।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: आसमानी

मिथुन राशि: व्यापार में मुनाफा और सुखद वैवाहिक जीवन

मिथुन राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने का यह सही समय है। यदि आप किसी महिला मित्र के साथ साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, तो बड़े लाभ के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और शाम को जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: सफेद

कर्क राशि: अपनों से धोखा और गुप्त शत्रुओं का भय

कर्क राशि के जातक आज किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। आपको अपने करीबी लोगों से ही धोखा मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसकी योजना किसी के साथ साझा न करें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की साजिश रच सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, विशेषकर नस संबंधी परेशानी उभर सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: संतरी

सिंह राशि: प्रेम संबंधों में उत्साह और शिक्षा में सफलता

सिंह राशि वालों के लिए आज प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेंगे और नए रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ के योग हैं और आपके सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। हालांकि, कमाई से ज्यादा खर्च होने की संभावना है। दोपहर के बाद मानसिक परेशानी बढ़ सकती है और रक्त संबंधी बीमारियों के प्रति सावधान रहें।

लकी नंबर: 4 | लकी कलर: लाल

यह भी पढ़ें:- Grah Gochar 2026: मकर राशि में बनने वाला ‘चतुर्ग्रही योग’ विश्व के लिए वरदान या अभिशाप? जानें भविष्यवाणी

कन्या राशि: सरकारी नौकरी में लाभ और उन्नति

कन्या राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति के सुगम साधन मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य का परिचय दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उन्नति भरा है और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं, तो आज आपको सीनियर से कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: भूरा

तुला राशि: साहित्य और कला में मिलेगी तरक्की

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। मानसिक रूप से आप खुद को काफी मजबूत महसूस करेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन जो लोग कॉस्मेटिक के काम में हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम या धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। भाई-बहनों का सहयोग आपके कार्यों को आसान बनाएगा।

लकी नंबर: 8 | लकी कलर: सलेटी

वृश्चिक राशि: खर्चों में वृद्धि और रिश्तों में तनाव

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कुटुंब का सुख मिलेगा, लेकिन धन लाभ के लिए काफी कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। अपनी वाणी और संवाद के तरीके पर ध्यान दें, वरना प्रेम संबंधों में विच्छेद (ब्रेकअप) की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र की गति आज धीमी रहेगी और अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। स्वजनों के साथ विरोध झेलना पड़ सकता है, इसलिए परिवार को समय दें। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: पीला

धनु राशि: ऐश्वर्य और शारीरिक सुख की प्राप्ति

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है। आपको ऐश्वर्य और शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं और समाज में आपकी साख मजबूत होगी। अधूरे पड़े कार्य आज पूरे होंगे। बातचीत के दौरान अपनी मधुरता बनाए रखें। संध्या के समय किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और मित्रों के सहयोग से धन लाभ होगा।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: हरा

मकर राशि: नेतृत्व क्षमता और वाहन दुर्घटना के प्रति सावधानी

मकर राशि वालों की नेतृत्व क्षमता में आज वृद्धि होगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव मजबूत बनेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं और विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है। हालांकि, क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, वरना वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: बैंगनी

कुंभ राशि: दैनिक कार्यों में बाधा और आलस से बचें

कुंभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है। दैनिक कार्यों में मन नहीं लगेगा और खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि, दोपहर के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार पटरी पर लौटेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में आलस न करें, वरना टारगेट पूरा करना मुश्किल होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: पीला

मीन राशि: बैंकिंग और शेयर बाजार में बड़ा लाभ

मीन राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। जो लोग शेयर बाजार, बैंकिंग या फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष मुनाफा होगा। अनुशासन के साथ किए गए कार्य सफल होंगे। आज आप नए वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं। जोश और उत्साह बना रहेगा और प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल है।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: सफेद

Aaj ka rashifal 16 january 2026 horoscope predictions hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 10:21 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.