छोटी-छोटी बातों के तुनकमिजाजी होते है इस मूलांक के लोग, पर गुस्से से ही जीत लेते हैं हर चुनौती
Ank Jyotish Tips in Hindi: यह मूलांक दरअसल व्यक्ति के स्वभाव, पसंद-नापसंद और जीवन के कई पहलुओं को बताता है। गुस्से के मामले में भी जातकों के अंक का महत्व होता है।
- Written By: दीपिका पाल
तुनकमिजाजी होते है इस मूलांक के लोग (सौ.सोशळ मीडिया)
1 and 9 Number in Ank Jyotish: ज्योतिष के प्रकारों में अंक ज्योतिष का महत्व होता है। इस अंक ज्योतिष में लोगों की जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है। यह मूलांक दरअसल व्यक्ति के स्वभाव, पसंद-नापसंद और जीवन के कई पहलुओं को बताता है। गुस्से के मामले में भी जातकों के अंक का महत्व होता है। स्वभाव हर किसी व्यक्ति का अलग ही होता है।
कुछ गुस्से के तुनकमिजाजी होते है तो कुछ शांति से जीने वाले। चलिए जानते है किस मूलांक औऱ जन्मतिथि के लोग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होते है लेकिन जब चुनौती आती है तो पीछे नहीं हटते और डटकर सामना करते है। जीवन में सफलता भी ऐसे लोग ही पाते है।
मूलांक 1 के लोगों में होता है गुस्सा
यहां पर अंक ज्योतिष के अनुसार कहा गया है कि, जिसका जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 होता है और इनके स्वामी ग्रह सूर्य हैं। जिस तक लोगों के ग्रह स्वामी सूरज होते है। वैसे ही सूर्य जैसा प्रभाव इनकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है, लेकिन यही लोग छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा हो जाने वाले होते हैं। किसी भी मामूली बात से ये नाराज हो सकते हैं और कई बार उनका गुस्सा उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाता है, लेकिन इनका गुस्सा ज्यादातर क्षणिक होता है और जल्दी शांत हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
July 2026 Hindu Calendar: जगन्नाथ रथयात्रा से सावन तक, जुलाई के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ तिथियां
मूलांक 9 वाले गुस्सैल और साहसी
अंक ज्योतिष के अनुसार कहा गया है कि, जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है और इनके स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल का प्रभाव इन्हें साहसी, निडर और गुस्सैल बनाता है। मूलांक 9 वाले लोग भी छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं। कभी-कभी इनका गुस्सा इतना तेज होता है कि ये अपनी वाणी पर नियंत्रण खो बैठते हैं। इन लोगों को अनुशासन बेहद पसंद है और ये किसी भी काम में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करते।
ये भी पढ़ें-ऐसे लोगों से तुरंत तोड़ लें संबंध, वरना नरक बन जाएगी ज़िंदगी, जानिए आचार्य चाणक्य की नीति
साहसी भी होते है इस मूलांक के लोग
बताया जाता है कि, अंक 1 और 9 के लोग अपने स्वभाव में गुस्सैल जरूर होते हैं, लेकिन इसके साथ ही ये लीडरशिप, साहस, आत्मविश्वास और मददगार प्रवृत्ति जैसे गुण भी रखते हैं। ये लोग किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं और अपने गुस्से को सही दिशा में लगाकर जीवन में सफलता हासिल कर लेते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि, कभी-कभी इनकी यही आदत इनके लिए परेशानी खड़ी कर देती है। ये कई बार गुस्से में ऐसी भी चीजें बोल या कर जाते हैं, जिससे सामने वाले को बहुत तकलीफ होती है। इसलिए इन्हें खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखना चाहिए।
आईएएनएस के अनुसार
