Udaipur Court Bomb Threat: बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, डॉग स्क्वाड और ATS कर रही तलाशी
Bomb Threat News In Udaipur Court: उदयपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। ईमेल से मिली सूचना के बाद डॉग स्क्वाड और ATS की टीम तलाशी में जुटी।
- Written By: अमन मौर्या
उदयपुर जिला न्यायालय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Udaipur Court Bomb Threat: राजस्थान के उदयपुर कोर्ट में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह सूचना सामने आते ही पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस समय कोर्ट परिसर में वकील और मुकदमे से जुड़े लोग कोर्ट पहुंच ही रहे थे कि अचानक से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बिना देर किए तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराने का आदेश दिया। कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर खाली करा लिया गया, सभी गेट बंद कर दिए गए और चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगा दी गई।
डॉग स्क्वॉड और ATS कर रही जांच
मौके पर जिला पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड की टीमों को भी बुलाया गया। सुरक्षा कर्मी कोर्ट के हर कमरे, गलियारे और कोने-कोने की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं, ताकि किसी भी तरह के खतरे को पूरी तरह से नकारा जा सके। बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस लगातार ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है, इसकी जांच कर रही है। अचानक हुए इस घटनाक्रम के कारण कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, खासकर कोर्ट सर्किल के पास। इससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में एक साथ 178 RAS अधिकारियों का हुआ तबादला, सिर्फ एक महीने में हटाईं गई MD विनीता सिंह, देखें लिस्ट
IndiGo विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट, 180 यात्री थे सवार
नागपुर में हड़कंप: RSS मुख्यालय और हेडगेवार स्मृति भवन को बम धमकी, 3 घंटे की जांच के बाद नहीं मिला विस्फोटक
उज्जैन में बम धमाके की धमकी से हड़कंप: पाकिस्तानी नंबर से आया मैसेज, टावर चौक पर बढ़ाई गई सुरक्षा
सर्च अभियान जारी
पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल, अभी तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की खबर नहीं है, फिर भी परिसर में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे कोर्ट परिसर की अच्छी तरह जांच के बाद ही कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।
ये भी पढ़ें- जम्मू में JDA का हंटर; रिंग रोड कॉरिडोर किनारे प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 15 से ज्यादा ढांचे किए जमींदोज
लगातार बढ़ रहे मामले
बता दें कि हाल के दिनों में राज्य में इस तरह की धमकियों के मामले बढ़े हैं। 28 अप्रैल को राजस्थान विधानसभा को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहां भी कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
इसके अलावा 13 अप्रैल को हाई कोर्ट और सेशन कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला था। लगातार मिल रही इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां और भी ज्यादा सतर्क हो गई हैं।
