उज्जैन में बम धमाके की धमकी से हड़कंप: पाकिस्तानी नंबर से आया मैसेज, टावर चौक पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Ujjain Tower Chowk News: उज्जैन में पाकिस्तान के नंबर से टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और बम स्क्वॉड ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जांच जारी है।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
चावर चौक पर तलाशी अभियान चलाती पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain Bomb Threat Message: धर्मनगरी उज्जैन में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के प्रमुख और व्यस्ततम क्षेत्र टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश सामने आया। यह मैसेज एक स्थानीय युवक के मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के नंबर से भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट मोड पर आ गईं।
जानकारी के अनुसार, उज्जैन निवासी अजय पटेल को पाकिस्तान के नंबर से संदेश प्राप्त हुआ। खुद को देश का एजेंट बताने वाले इस कॉलर का नाम मोहम्मद मुश्ताक सामने आया है। मैसेज में दावा किया गया था कि शाम 6 बजे टावर चौक क्षेत्र में विस्फोट किया जाएगा। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को देश का एजेंट बताया और उसका नाम मोहम्मद मुश्ताक बताया गया।
स्थानीय युवक को मोबाइल पर आया धमकी भरा मैसेज
धमकी भरा संदेश मिलते ही अजय पटेल ने बिना देर किए इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए माधवनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने युवक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर संबंधित नंबर की जांच की और कई घंटों तक उस नंबर पर संपर्क बनाकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
सम्बंधित ख़बरें
MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म
भोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
जेन Z प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- युवाओं के कंधे का इस्तेमाल कर देश को कमजोर करने की कोशिश
बम निरोधक दस्ते ने चलाया तलाशी अभियान
इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। टीम ने टावर चौक समेत आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थानों, दुकानों और संवेदनशील क्षेत्रों की गहन जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
देर रात युवक ने बताया मजाक
पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात संबंधित नंबर से एक और संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें इस पूरे मामले को मजाक बताया गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इसे हल्के में लेने के बजाय हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़ें : पन्ना सुसाइड केस: कॉलेज टॉपर छात्रा की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, वीडियो और सुसाइड नोट बने जांच का आधार
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
फिलहाल उज्जैन पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस साइबर माध्यम से मैसेज भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
