-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajsthan News Students Not Pass Teachers Fail Big Statement Rajasthan Education Minister Madan Dilawar
Rajsthan News: अगर विद्यार्थी पास नहीं हुए तो शिक्षक फेल! राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान
- Written By: सौरभ शर्मा
Rajasthan के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अगर छात्रों के कम अंक आते हैं तो शिक्षक फेल माने जाएंगे और उन्हें दूर-दराज तबादले की सजा मिलेगी।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
जयपुर: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों के लिए कड़ा संदेश देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में अगर विद्यार्थियों के आधे से कम अंक आते हैं, तो वे पास हो सकते हैं, लेकिन शिक्षक फेल माने जाएंगे। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ऐसे शिक्षकों को सजा के रूप में प्रदेश के दूर-दराज इलाकों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। नागौर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जरूरी है और सरकार इस दिशा में सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में शिक्षक अच्छा पढ़ा रहे हैं, इसलिए ऐसी स्थिति आने की संभावना कम है।
कम अंक आने पर शिक्षकों की होगी सख्त जांच
मंत्री दिलावर ने अपने बयान में दो टूक कहा कि यदि किसी विद्यार्थी के बोर्ड परीक्षा में आधे से कम अंक आते हैं, तो इसके लिए शिक्षक जिम्मेदार होंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ऐसे शिक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अगर शिक्षक गंगानगर में होगा, तो उसे बांसवाड़ा भेजा जाएगा और बांसवाड़ा में होगा, तो गंगानगर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इससे शिक्षकों में जिम्मेदारी का एहसास होगा और वे बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रेरित होंगे।
बोर्ड परीक्षाओं में होगी री-चेकिंग सुविधा
मदन दिलावर ने यह भी घोषणा की कि अब बोर्ड परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की री-टोटलिंग के साथ-साथ री-चेकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। पहले केवल अंकों की दोबारा गणना (री-टोटलिंग) की जाती थी, लेकिन अब पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गणित विषय से री-चेकिंग की शुरुआत की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को अपने अंकों को लेकर किसी तरह की शंका नहीं रहेगी। इसके अलावा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रश्न पत्रों को तीन से चार खंडों में बांटा जाएगा और विभिन्न विषय विशेषज्ञों की मदद से तैयार किया जाएगा, जिससे नकल माफिया पर लगाम लगाई जा सकेगी और परीक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
PM मोदी आज जोधपुर को देंगे नया एयरपोर्ट टर्मिनल, क्षेत्रीय उड़ान योजना का भी होगा शुभारंभ
ठाणे में दिवंगत भाऊसाहेब परांजपे की स्मृति में श्रद्धांजलि और छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
राजस्थान की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
50 हजार शिक्षकों की होगी पदोन्नति, नई भर्ती भी जल्द
मंत्री दिलावर ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शिक्षकों की पदोन्नति नहीं की गई थी, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। लेकिन वर्तमान सरकार जल्द ही 50 हजार शिक्षकों की पदोन्नति करेगी और नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। नागौर दौरे के दौरान मंत्री ने हरित संगम-2025 कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की।
Rajsthan news students not pass teachers fail big statement rajasthan education minister madan dilawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Jul 12, 2026 | 10:15 AMगोविंदा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म सितंबर में होगी रिलीज, सुनीता आहूजा भी निभाएंगी खास रोल
Jul 12, 2026 | 10:10 AMKashmir Cloudburst: अनंतनाग में बादल फटने से बाढ़, पहलगाम के होटल और घर पानी में डूबे
Jul 12, 2026 | 10:02 AM…तो मुझे मंदिर के सामने फांसी दे देना, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आरोपों पर आदेश बांदेकर का तीखा पलटवार
Jul 12, 2026 | 09:57 AMराम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
Jul 12, 2026 | 09:55 AMसंभाजीनगर: आज से शुरू हुआ ‘देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026; 26 जुलाई तक खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा का जलवा
Jul 12, 2026 | 09:54 AM4,333 मौतें… वेनेजुएला में भूकंप के बाद हर तरफ चीख-पुकार, राहत के लिए जुटे 30 हजार लोग
Jul 12, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














