राजस्थान के नागौर में बड़ा सड़क हादसा! बस और कार में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Rajasthan Nagaur Road Accident: राजस्थान के नागौर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Written By: प्रिया जैस
नागौर में सड़क हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के नागौर जिले में बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नागौर में एक रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नागौर जिले के अजमेर बीकानेर नेशनल हाईवे-58 पर रविवार सुबह यह हादसा हुआ। चकढाणी गांव की बॉर्डर के पास एक कार और रोडवेज बस आमने-सामने आ गए और दोनों में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तो वहीं बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेतों में घुस गई।
जोधपुर से बुटाटी धाम जा रहा था परिवार
इस भीषण हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा दो बच्चों समेत करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग जोधपुर जिले के रहवासी बताए जा रहे है और सभी एक ही परिवार के थे। बताया जा रहा है कि परिवार प्रसिद्ध संत चतुरदास महाराज के दर्शन के लिए बुटाटी धाम जा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
PM मोदी आज जोधपुर को देंगे नया एयरपोर्ट टर्मिनल, क्षेत्रीय उड़ान योजना का भी होगा शुभारंभ
नागपुर के पंचशील चौक पर बड़ा हादसा टला! आपली बस ने स्कूली बच्चों की वैन को मारी जोरदार टक्कर; 4 छात्राएं घायल
छत्रपति संभाजीनगर में खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी कर्मचारियों से भरी बस, चालक की जान गई, जानें घायलों की संख्या…
यह भी पढ़ें – धू-धू कर जल उठी त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, B1 कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
सुबह करीब 8 बजे चकढाणी के पास कार और बस में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की अस्पातल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं बताए जा रहे हैं।
घायलों को भेजा अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलते ही कुचेरा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में कराया जा रहा है। बल्कि कुछ घायलों को मेड़ता उपजिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
