धू-धू कर जल उठी त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, B1 कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Rajdhani Express: मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया। तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग लग गई है। रेलवे कर्मियों ने डिब्बे को काटकर अलग किया।
rajasthan thiruvananthapuram-hazrat nizamuddin rajdhani express on fire
त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (सौजन्य-IANS)
Updated on

Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express: रतलाम में त्रिवेंद्रम राजधानी ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। ट्रेन नंबर 12431 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच (SLR छोर के पास) में, लूणी रिछा (LNR) और विक्रमगढ़ आलोट (VMA) स्टेशनों के बीच, Km 729/02 (Loco) और 728/14-16 (SLR) पर, नीचे की दिशा में आग लगने की सूचना मिली।

आग लगते ही ट्रेन में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने जानकारी दी कि प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग

इस बड़े हादसे में किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट या हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे कर्मियों ने OHE सप्लाई तुरंत काट दी गई। प्रभावित B-1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

AC और SLR कोच जलकर खाक

आज सुबह-सुबह कोटा रेलवे मंडल के पास तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन थर्ड AC और SLR कोच पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

रेलवे कर्मचारी और अधिकारियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। ट्रेन नंबर 12955 को Mahidpur Road (MEP) पर रोक दिया गया। यह सेक्शन जल्द ही क्लियर कर दिया जाएगा। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

आग पर काबू पाया

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने हादसे की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया, आज सुबह 5.15 बजे, तिरुवनंतपुरम से निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12431) में आग लगने की घटना की सूचना मिली; विशेष रूप से कोटा मंडल के पिछले SLR और B1 कोच में। आग देखते ही, रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकाला, प्रभावित कोच को ट्रेन के बाकी हिस्से से अलग किया।

सौरभ जैन ने बताया कि अग्निशमन दल, राज्य प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया गया। तत्काल कार्रवाई से सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। आग पर लगभग पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस समय 3 अग्निशमन इकाइयां, एम्बुलेंस और नागरिक प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और मिलकर काम कर रहे हैं।

यात्रियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने आगे बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, और कोटा से अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था की जा रही है। ट्रेन का शेष हिस्सा 30 से 45 मिनट के भीतर रवाना होने की उम्मीद है, जिसके बाद ट्रैक की बहाली का काम शुरू होगा। इस घटना के कारण दोनों दिशाओं में ट्रेनों के परिचालन में कुछ रुकावट आई है, जिससे लगभग 5 से 6 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को किसी भी जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com