जयपुर पुलिस और SOG को बड़ी सफलता, परीक्षा में नकल करवाने वाले गिरोह के 14 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह भर्ती परीक्षा रविवार को हुई थी तथा जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह रेलवे व सहायक पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोशन परीक्षा में भी नकल करवा चुका है।
- Written By: मनोज आर्या
परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा
जयपुर: जयपुर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को एक संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी में नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कृषि प्रशिक्षु भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि गिरफ्तार 14 लोगों में कंप्यूटर लैब संचालक व अभ्यर्थी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ऑनलाइन परीक्षा में ऐप की मदद से प्रश्न पत्र हल करवा रहे थे। आयुक्त के मुताबिक, पुलिस ने गिरोह के पास से एडमिट कार्ड, हस्ताक्षर किए हुए ब्लैंक चेक, लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक यंत्र भी जब्त किये हैं।
जयपुर पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह भर्ती परीक्षा रविवार को हुई थी तथा जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह रेलवे व सहायक पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोशन परीक्षा में भी नकल करवा चुका है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन नकल के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने मानसरोवर के वैदिक कॉलेज, कूकस केआईटी इंफ्र, खातीपुरा के हेरिटेज वायुना स्कूल, जेएनएम नर्सिंग कॉलेज कालवाड़ रोड, मानसरोवर के लॉरेंस स्कूल और टैगोर भारती स्कूल तथा शास्त्री नगर के एसजेएम कॉलेज में कंप्यूटर लैब में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की।
पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
इस एक्शन के बारे में जानकारी के देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार, बलबर मेघवाल, कश्मीर झांझडिया, नितेश कुमार, सुमित सिंह, जोरावर सिंह, मनीष कुमार, खुशीराम, नवीन सारण, अंकित कुमार, प्रवीण यादव, मुकेश कुमार मीणा , टिंकू चौधरी ऊर्फ गुरूजी व रूपम पचार शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
UP के फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, डॉक्टर से लूट करने वाले दो कुख्यात बदमाश ढेर; 2 SOG कर्मी घायल
झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-राजस्थान सहित पूरे देश का मौसम अपडेट
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
नकदी के साथ छह एडमिट कार्ड जब्त
संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि शास्त्री नगर में संदीप एसजेएम कंप्यूटर कॉलेज चलाता है। पुलिस ने एसजेएम कंप्यूटर कॉलेज से संदीप, बलबीर और कश्मीर को पकड़ा और उनके कब्जे से 168500 रुपए नकद, छह एडमिट कार्ड, सात हस्ताक्षरशुदा खाली चेक, तीन लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, एक प्रिंटर-स्कैनर सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं। संदीप, बलवीर और कश्मीर से पूछताछ में इस पूरे गिरोह के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि नकल करवाने वाले गिरोह से जुड़े बदमाशों ने कई अभ्यर्थियों जोरावर सिंह, रूपम पचार, मनीष सैनी, दीपक ख्यालिया को MEID सॉफ्टवेयर व डिजिटल उपकरणों के जरिए कंप्यूटर सेंटर संचालकों के साथ मिलकर पेपर हल करवाए। इस काम के लिए उन्होंने हर अभ्यर्थी से 50-50 हजार रुपए एडवांस लिए हैं।
