जयपुर के चौमूं में NH-52 पर भीषण सड़क हादसा; दो गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल!
Rajasthan Accident Tempo Cruiser Crash: राजस्थान के चौमूं में बड़ा सड़क हादसा हो गया। टेंपो क्रूजर और दूसरी गाड़ी के बीच भीषण टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।
- Written By: प्रिया जैस
चौमू में सड़क हादसा (सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब)
Chomu Highway Road Accident: राजस्थान के चोमूं क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। चोमूं के NH-52 पर एक टेंपो क्रूजर और दूसरी गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह वीर हनुमान पुलिया के पास हुआ। हाईवे पर टेंपो क्रूजर बेकाबू हो गया और गाड़ी को टक्कर मारते हुए एक दुकान से टकरा गया। इस हादसे के बारे में तुरंत चौमूं पुलिस थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में सवार लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस मरने वालों की पहचान कर रही है, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को चौमूं के सरकारी मोर्चरी में रखवाया। हादसे में टेंपो क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टेंपो पर लगी नंबर प्लेट के अनुसार, गाड़ी महाराष्ट्र की बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबेनली घाट या मौत का कुआं? 8 साल में 80 से ज्यादा मौतें; आखिर क्यों इस रास्ते पर काल बन जाते हैं मोड़
भारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
Gadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
जैसलमेर में ‘गौ सेवा’ की शर्मनाक तस्वीर: डंपिंग यार्ड में मिलीं 500 से ज्यादा गायों की लाशें, जिम्मेदार कौन?
चौमूं में बड़ा हादसा
चोमूं के NH-52 पर एक टेंपो क्रूजर और दूसरी गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई।
Chomu, Rajasthan: A collision between a Tempo Cruiser and another vehicle on Chomu’s NH-52 killed three people and injured over six others. The out-of-control Tempo Cruiser crashed into a shop after impact. Police are identifying the deceased, while injured victims are receiving… pic.twitter.com/Ut6DjRYLM5 — IANS (@ians_india) May 27, 2026
यह भी पढ़ें – TMC के 20 सांसद भाजपा में होंगे शामिल! बंगाल में मचा सियासी बवाल, जानें क्या कहता है दल-बदल विरोधी कानून
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक और क्रूजर गाड़ी जयपुर से सीकर की तरफ जा रहे थे। ट्रक के पलटने के दौरान पीछे चल रही गाड़ी ट्रक में घुस गई। इस हादसे के बाद गाड़ियों ने आसपास मौजूद कुछ कारों को भी टक्कर मारी और सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने हालात पर काबू पाया और यातायात को सुचारू करवाया।
