दिल्ली पुलिस को लाल गाड़ी से 'बरामद' हुआ मामा का लड़का, मामला जान चकरा जाएगा माथा, देखें VIDEO

Guy Sleeping In Car Diggy: इंटरनेट पर गाड़ी की डिग्गी में सो रहे एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, एक परिवार लाल रंग की स्विफ्ट गाड़ी में शादी में जा रहा होता है।
Delhi Police Viral Video Red Car
दिल्ली पुलिस को लाल गाड़ी से 'बरामद' हुआ मामा का लड़का, मामला जान चकरा जाएगा माथा, देखें VIDEO
Updated on

Delhi Viral Video: एक कार में सामान्य तौर पर अधिकतम 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। लेकिन अगर जगह की कमी हो और पाँच के अलावा छठा भी जाने की जिद करे, तो डिग्गी में बैठना भी एक विकल्प बन जाता है! इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। जिसमें करीब 5-6 लोग पहले से ही गाड़ी में बैठे होते हैं, लेकिन जब पुलिस गाड़ी की डिग्गी खुलवाती है, तो उसमें से एक और व्यक्ति निकलता है।

वीडियो हुआ वायरल

वह शख्स डिग्गी में आराम से सो रहा होता है। पुलिस के कहने पर जब डिग्गी खोली जाती है, तो सोए हुए व्यक्ति का रिएक्शन देखने लायक होता है। यह एक मजेदार पल होता है, जो कैमरे में कैद होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाता है।

लाल रंग की दिल्ली नंबर वाली स्विफ्ट कार में परिवार शादी में जा रहा होता है। लेकिन चेकिंग के दौरान जब पुलिस डिग्गी खुलवाती है, तो अंदर एक युवक सोता हुआ मिलता है। उसे देखकर पुलिस हैरान रह जाती है और पूछती है, ‘ये कौन है?’ इस पर ड्राइवर जवाब देता है, ‘मामा का लड़का है, लेटा हुआ है यो, ओए सत्यम खड़ा हो।’

यह सुनते ही ड्राइवर सत्यम को जगाता है, जो नींद से चौंककर तुरंत उठ जाता है और बाहर निकल आता है। आसपास खड़े लोग हंसने लगते हैं, और करीब 34 सेकंड का यह वीडियो इसी मजेदार पल के साथ खत्म हो जाता है।

बाद में पता चला कि वह युवक सच में कार चालक का मामा का बेटा था, जो डिग्गी में चैन से सो रहा था। हालांकि, समय रहते जाग गया, वरना गाड़ी और ड्राइवर दोनों को सीधा पुलिस स्टेशन का रास्ता देखना पड़ता।

Navbharat Live
navbharatlive.com