कोटा गैस लीक (सोर्स- सोशल मीडिया)
जयपुर: कोटा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कोटा-बारां हाईवे पर स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड में अचानक गैस लीक हो गई। इसकी चपेट में स्कूल के एक दर्जन से ज्यादा बच्चे आ गए। गैस लीक होने से 13 बच्चे बेहोश हो गए। इनमें से सात को कोटा एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी का वहीं इलाज चल रहा है।
चंबल फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री में हुए गैस रिसाव के हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। बच्चों के परिजनों में भी दहशत का माहौल है। हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार दोपहर को हुआ, जब सिमलिया थाना क्षेत्र में कोटा-बारां हाईवे पर गढ़ेपान स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड से अचानक गैस लीक होने लगी। इस गैस का असर बड़ों पर नहीं हुआ, लेकिन बच्चे इसके शिकार हो गए। इस प्लांट के पास ही सरकारी स्कूल है। गैस लीक होने से एक के बाद एक 13 बच्चे बेहोश हो गए। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
Panic Visuals
कोटा के चंबल फर्टिलाइजर फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने के बाद उसकी चपेट में गढेपान गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे आ गए. 6 बच्चों की तबीयत खराब बताई जा रही है. #Rajasthan pic.twitter.com/CS2x63es0L
— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) February 15, 2025
घटना के आधे घंटे बाद भी क्षेत्र के सिमलिया थाना पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिली। इस बीच जिला मुख्यालय से सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। उनके साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंचे।
बेहोश बच्चों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। बेहोश बच्चों में से सात की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी स्कूली बच्चों का सीएफसीएल डिस्पेंसरी में उपचार किया जा रहा है।
राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर रवींद्र गोस्वामी और ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर भी वहां पहुंचे। उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने बच्चों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री प्रबंधन के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। गैस से बच्चों के बेहोश होने की खबर फैलते ही उनके परिजन भी स्कूल पहुंच गए।