Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत हो गई। छह से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
rajasthan kota bus accident
कोटा में बस पलटीसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत हो गई।

  • छह से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • भोपाल के कुछ लोग एक मिनी बस से खाटू श्याम जी की यात्रा पर जा रहे थे।

Rajasthan Kota Road Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलट जाने से आठ यात्रियों की मौत हो गई। 6 से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएचओ नंद सिंह ने बताया कि राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस पलटने से चार यात्रियों की मौत हो गई। 6 से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिया से नीचे गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर बस दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त बस में 21 लोग सवार थे। सवारियों से भरा बस पुलिया से नीचे गिर गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस कैसे पलटी?

सीमलिया पुलिस थाने के एसएचओ नंद सिंह ने हादसे की जानकारी दी। एसएचओ ने बताया कि ट्रैवलर बस कराड़िया टोल प्लाजा पार करते हुए सुल्तानपुर की ओर बढ़ रही थी। ट्रैवलर तेज गति में थी, इसी दौरान ड्राइवर को नींद लग गई। बस की स्पीड अधिक होने से और नियंत्रण छूटने से बस सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से 20 फीट नीचे गिर गई।

जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया, "अब तक आठ लोगों को मृत अवस्था में लाया गया है। सभी गंभीर मरीजों को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है और उनका इलाज शुरू हो गया है।"

rajasthan kota bus accident
CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग

भोपाल से खाटू श्याम जा रहे थे कुछ यात्री

कोटा ग्रामीण के ASP राम कल्याण मीणा ने बताया, "भोपाल (MP) के कुछ लोग एक मिनी बस से खाटू श्याम जी की यात्रा पर जा रहे थे। अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई और बस पलट गई। आठ लोगों की मौत हो गई है। 15-16 अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बस में लगभग 25 लोग सवार थे।"

rajasthan kota bus accident
गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल
Navbharat Live
navbharatlive.com