गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Gujarat Blast News: गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका हुआ। हादसे में 5 लोगों की मौत और कई मजदूरों के घायल होने की खबर है।
gujarat bharuch blast
फार्मा में विस्फोट के बाद घायलसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका हुआ।

  • हादसे में 5 लोगों की मौत और कई मजदूरों के घायल होने की खबर है।

  • GIDC सायखा इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित एक फार्मा कंपनी में शुक्रवार देर रात घटना हुई।

Gujarat Bharuch Pharma Company: गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका हुआ। हादसे में 5 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। गैस रिसाव के कारण कंपनी के पूरे इलाके में धुंध छा गई है। धमाका इतना भीषण था कि काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया के दौरान 15 हजार लीटर क्षमता के रिएक्टर में ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

GIDC सायखा इंडस्ट्रियल एस्टेट की फार्मा कंपनी में धमाका

गुजरात के भरूच जिले के वागरा तालुका में GIDC सायखा इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित एक फार्मा कंपनी में शुक्रवार देर रात घटना हुई। विस्फोट में 5 मजदूरों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। अस्पताल के बाहर के दृश्य, जहां घायलों को लाया गया था।

खबर अपडेट की जा रही है..

Navbharat Live
navbharatlive.com