-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Jhalawar School Accident 7 Died 10 Official Suspend Cm Sharma Reaction
78 साल की इमारत को चलाता हत्यारा सिस्टम, 7 मासूम मौतों का गुनहगार; 10 सस्पेंड
- Written By: सौरभ शर्मा
Jhalawar school collapse झालवाड़ में हुए स्कूल हादसे पर एक छात्रा ने बताया कि बच्चों ने शिक्षकों को बताया था कि सर से छत रेत झरने लगी है लेकिन बाहर नाश्ता कर रहे शिक्षकों ने धमकाकर फिर बिठा दिया था।

झालावाड़ जिले में स्थित पीपलोद गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत
Rajasthan School Accident: राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित पीपलोद गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई है। एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिर गई थी, जिसमें सात मासूम बच्चों की मौत हो गई और एक 28 बच्चे घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे स्कूल की प्रार्थना के लिए वहां पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस जर्जर इमारत को लेकर कई बार चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने इसकी अनदेखी करी जिस बात का डर था फिर वही हुआ। इस मामले में पांच शिक्षकों व शिक्षा विभाग के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि स्कूल की दीवारें और छत पहले से ही जर्जर हालत में थीं। कुछ समय पहले प्लास्टर करवाया गया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस स्कूल की इमारत 78 साल पुरानी है।
छात्रा ने बताई आंखों देखी कहा- सर को बताया था
दूसरी ओर, एक छात्रा वर्षा ने बताया कि छत से कंकड़ गिरने लगे। बच्चों ने जब शिक्षकों को बताया, तो उन्होंने उन्हें डांटा और बैठने को कहा। इसके बाद छत गिर गई और बच्चे दब गए। हादसे के समय शिक्षक पास में ही नाश्ता कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है। राज्य के सीएम के द्वारा इस घटना के घटित हो जाने के बाद अन्य ऐसे स्कूलो की समीक्षा को लेकर मीटिंग भी बुलाई गई थी। अब इस मामले पर जांच कमेटी गठित की गई है पता नहीं मासूमों के गुनाहगारो को कुछ होगा भी जांच की रिपोर्ट आने में समय लगेगा और फिर एक शुद्ध हिन्दी भाषा में अशुद्धि के साथ लिखा हुआ आवेदन सबमिट करके मामले को खत्म कर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल
30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
भैंस, घोड़े और गधों की तरह बिक रहे MP-MLA… अशोक गहलोत ने BJP पर कसा तंज, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरनाक
यह भी पढ़ें: चिराग पासवान की पार्टी में भूचाल, लोजपा आर के 38 पदाधिकारियों का एक साथ इस्तीफा
शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारी निलंबित
इस घटना के बाद गांव में सदमे और लोगों में गुस्से का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की हालत को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पांच शिक्षकों और शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि जांच कमेटी गठित कर दी गई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की पूरी कार्रवाई की जाएगी।
Jhalawar school accident 7 died 10 official suspend cm sharma reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMइन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Jul 02, 2026 | 11:26 AMVitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Jul 02, 2026 | 11:23 AMतारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














