Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जैसलमेर बस हादसा: 26 लोगों की कैसे गई थी जान? पटाखों से नहीं इस वजह से लगी आग, FSL रिपोर्ट आई सामने

जैसलमेर में 14 अक्टूबर को हुए दर्दनाक बस हादसे की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई है। जांच में साफ हुआ कि 26 मौतों की वजह सिर्फ बस के AC यूनिट में हुई शॉर्ट सर्किट और वायरिंग की लापरवाही थी।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Oct 24, 2025 | 08:43 PM

जैसलमेर बस हादसे की फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Follow Us:

Jaisalmer Bus Incident: जैसलमेर के थैयात गांव के पास 14 अक्टूबर को हुए दर्दनाक बस अग्निकांड में 26 लोगों की मौत हुई थी। रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि आग लगने का कारण कोई विस्फोटक या पटाखे नहीं थे, बल्कि बस के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट था।

राजस्थान के जैसलमेर में 14 अक्टूबर को हुए भीषण बस अग्निकांड की फॉरेंसिक रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आई है। जोधपुर और जयपुर के फॉरेंसिक साइंस लैब की संयुक्त जांच में यह खुलासा हुआ है। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब जोधपुर जा रही एक निजी बस जैसलमेर से निकलने के महज 10 मिनट बाद ही अचानक आग की चपेट में आ गई थी।

एसी यूनिट और शार्ट सर्किट बना काल

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कुल 26 लोगों की मौत हुई थी। जांच रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि हादसे की वजह बस के एयर कंडीशनिंग यूनिट में हुई शॉर्ट सर्किट और वायरिंग की गंभीर लापरवाही थी। जांच में पता चला कि आग बस की छत पर लगे AC यूनिट से लगी थी, जिसकी वायरिंग सीधे इंजन से जुड़ी हुई थी।

सम्बंधित ख़बरें

राजस्थान में एक साथ 178 RAS अधिकारियों का हुआ तबादला, सिर्फ एक महीने में हटाईं गई MD विनीता सिंह, देखें लिस्ट

पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल

RAJSICO Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जूनियर असिस्टेंट समेत 9 पदों पर भर्ती

Father’s Day: पापा कभी नहीं रोते…क्या सच में? जिम्मेदारियों के बोझ से दबे भारतीय पुरुषों के दर्द की असली वजह

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बस के अंदर आग लगने का कारण किसी भी तरह के विस्फोटक या पटाखे नहीं थे। हालांकि, सामान में कुछ पटाखे पाए गए थे, लेकिन वे पानी में भिगोए हुए थे और उनका हादसे से कोई संबंध नहीं था।

कार्बन मोनोऑक्साइड फैला, जिससे घुटा दम

फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया है कि वायरिंग से निकलने वाली चिंगारी के कारण बस के अंदर धुआं और कार्बन मोनोऑक्साइड फैला, जिससे ज्यादातर यात्रियों की सांस रुकने से मौत हुई। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि जैसे ही खिड़की तोड़ी गई, ऑक्सीजन की वजह से आग और भड़क गई। साथ ही, बस के टायर, फ्यूल टैंक और निचला हिस्सा सुरक्षित रहा, जिससे यह साबित होता है कि आग बस के ऊपर वाले हिस्से से ही शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें: PM मोदी को गले लगाकर घोंपा छूरा…चीन ने एक बार फिर की घटिया हरकत, बाॅर्डर पर बढ़ेगा तनाव!

क्या बोले पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे?

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि जांच में सुरक्षा नियमों की गंभीर लापरवाही और उल्लंघन सामने आया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस बस में एसी अलग से लगाया गया था। बस से निकलने का केवल एक ही दरवाजा था, और शॉर्ट सर्किट होने पर वह भी लॉक हो गया था। इस गंभीर लापरवाही के चलते, बस मालिक, ड्राइवर और बस बॉडी बनाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

Jaisalmer bus accident how did 26 people die fireworks were not cause of fire fsl report reveals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2025 | 08:43 PM

Topics:  

  • Rajasthan
  • Rajasthan News
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.