Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयपुर में बड़ा हादसा: इमारत के लिए खुदाई के दौरान ढही मिट्टी, जिंदा दफन हुईं 3 महिला मजदूर

Vaishali Nagar Jaipur Mishap: जयपुर के वैशाली नगर में बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में मिट्टी ढहने से झारखंड की 3 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 11, 2026 | 07:07 PM

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)

Follow Us
Follow Us:

Jaipur Construction Site Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले दिनों से लगातार हादसे हो रहे हैं। शहर अभी पुराने हादसों से उबरा नहीं था कि फिर से एक नया हादसा हो गया। गुरुवार को राजधानी जयपुर के वैशाली नगर में गांधी पथ पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। उसी समय अचानक भरभराकर मिट्टी ढह गई।

इससे वहां काम कर रहे मजदूर मिट्टी के मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें मजदूरों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

झारखंड के रहने वाले हैं मजदूर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय घटनास्थल पर काम कर रहे कई मजदूर मिट्टी में जिंदा दफन हो गए। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान तीन मृत महिला मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में मृत महिला मजदूरों की पहचान हो गई है। हादसे में मृत तीनों महिलाएं झारखंड की निवासी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक बनर्जी पर KMC का शिकंजा, अवैध निर्माण मामले में कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश; 5 दिन में मांगी रिपोर्ट

वहां जुल्म हो रहा है, कई लोग शहीद हो गए… POK में हिंसा पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, UN से की ये बड़ी मांग

बिहार NDA में बढ़ी रार! बेटे को MLC न बनाने पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा ने याद दिलाया वादा, BJP ने किया पलटवार

जालना: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, दो महिलाओं की मौत, क्षमता से अधिक बिठाए थे यात्री

इसमें प्रतिभा देवी (23 वर्ष), सुनीता देवी (25 वर्ष), और आनीता देवी (30 वर्ष) शामिल हैं। ये महिलाएं मजदूरी करके गुजर बसर करतीं थीं। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। टीम हादसे में लापरवाही की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही जांच

जयपुर में हुए हादसे का कारण क्या है? इसमें किस प्रकार की लापरवाही हुई। इस मामले में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस प्रशासन की टीम अभी जांच कर रही है। हादसे को लेकर वहां पर प्रशासन द्वारा लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस, निर्मीण कार्य से संबंधित ठेकेदार, साइट इंचार्ज और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- वहां जुल्म हो रहा है, कई लोग शहीद हो गए… POK में हिंसा पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, UN से की ये बड़ी मांग

हादसे का कारण स्पष्ट नहीं

करणी विहार थाना क्षेत्र में हुई घटना में टीम लगातार सुरक्षा मानकों से संबंधित जानकारी जुटा रही है। प्रशासन यह पता लगा रही है कि हादसे के समय उचित सुरक्षा मानकों को अपनाया गया था या नहीं। जांच में जुटी पुलिस टीम के अनुसार हादसे सं संबंधित सूचना पर जो भी अपडेट आता है उसकी जानकारी दी जाएगी।

Jaipur vaishali nagar construction site accident three women laborers death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 06:49 PM

Topics:  

  • Accident
  • Jaipur
  • Latest News
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.