Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rajasthan के बिजयनगर ब्लैकमेल कांड की शिकार मासूमों के पीछे की खौफनाक साजिश, पुलिस ने गठित की एसआईटी

Bijainagar Rape-Blackmail Case: पुलिस ने दुष्कर्म-ब्लैकमेल मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है, घटना के सामने आने के बाद, राजस्थान के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए थे।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 06, 2025 | 05:31 PM

बिजयनगर पुलिस स्टेशन ब्यावर सोर्स - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान के शांत कहे जाने वाले बिजयनगर शहर में हुए इस घिनौने कांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने दुष्कर्म-ब्लैकमेल मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की घटनाओं ने न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि समाज की मानसिकता पर भी गहरी चोट की है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारे समाज में छिपे शैतान किस तरह मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं।

जांच के लिए एसआईटी का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए, अजमेर रेंज के डीआईजी ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) नेमसिंह के नेतृत्व में यह टीम मामले की तह तक जाएगी। टीम में अतिरिक्त एसपी भूपेंद्र शर्मा, मसूदा सीओ सज्जन सिंह, सीआई विद्या मीना, बिजयनगर थानाधिकारी करण सिंह और एसआई पारुल यादव भी शामिल हैं। टीम घटनास्थल का दौरा करेगी, पीड़ितों और उनके परिवारों से बात करेगी और साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करेगी।

राजस्थान की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारियां

पुलिस ने अब तक इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 10 को जेल भेज दिया गया है और 3 नाबालिगों को बाल सुधार गृह में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन उर्फ अमन मंसूरी स्कूली लड़कियों से दोस्ती करता था और उन्हें अन्य आरोपियों से मिलवाता था। पुलिस उससे आगे की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।

सामूहिक विरोध और न्याय की मांग

इस घटना के सामने आने के बाद, राजस्थान के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें कलमा पढ़ने और धर्म बदलने के लिए भी मजबूर किया था। पुलिस पॉक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।  दरअसल यह मामला 15 फरवरी को बिजयनगर थाने में नाबालिगों के दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन धर्मांतरण का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Jaipur news horrifying conspiracy behind innocent victims bijaynagar blackmail scandal rajasthan police formed sit ajmer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2025 | 05:31 PM

Topics:  

  • Convict
  • jaipur rajasthan news
  • Rajasthan News
  • Rape

सम्बंधित ख़बरें

1

पति की लाश और नीला ड्रम…मेरठ के बाद अब अलवर में प्यार, साजिश और खून की खौफनाक कहानी

2

कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा? थाइलैंड में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

3

राजस्थान के अलवर में हुआ मेरठ जैसा कांड, छत पर नीले ड्रम में मिला युवक का शव, परिवार लापता

4

पाकिस्तानी जासूस जैसलमेर से गिरफ्तार, DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर पर संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.