नमाजियों पर फूलों की बारिश…वायरल हुआ जयपुर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का VIDEO, देखें कैसे मनाई गई ईद
Jaipur में ईद के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल दिखी। हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के सदस्यों ने नमाजियों पर फूलों की बारिश कर 'राम के बिना रमजान नहीं' का संदेश दिया और भाईचारे की मिसाल पेश की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नमाजियों पर हिंदुओं ने की फूलों की बारिश (Image- IANS)
Hindu-Muslim Unity Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में ईद के मौके पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच भाईचारे का खूबसूरत संदेश देखने को मिला। हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तत्वावधान में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने ईदगाह में नमाज अदा कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों पर फूलों की बारिश करके उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस पहल ने समुदायों के बीच सद्भाव और एकता का प्रतीक पेश किया।
बच्चों में भी दिखा उत्साह
ईद पर बच्चों में भी विशेष उत्साह देखा गया। ईदी मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
Jaipur, Rajasthan: Members of the Hindu community shower flower petals on members of the Muslim community who offered Eid-ul-Fitr namaz at the Eidgah pic.twitter.com/bLuwVV51DM — IANS (@ians_india) March 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
लोग फूट डालकर अलग करना चाहते हैं
फूलों की बारिश कर रहे हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के सदस्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा, “सभी को ईद मुबारक। हमारे बीच भाईचारा राजस्थान सहित पूरे हिंदुस्तान में बरकरार रहे। कुछ लोग फूट डालकर अलग करना चाहते हैं, यह गलत है। राम के बिना रमजान नहीं होता और ईद के बिना दिवाली नहीं होती। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हम सब एक हैं। हम हिंदू और मुसलमान एक ही परिवार के हैं और एक साथ रहना चाहते हैं।”
पारंपरिक वेशभूषा और सामूहिक नमाज
सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित हुए। बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में खास उत्साहित नजर आए। शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग ईदगाह पहुंचे और शांतिपूर्वक नमाज अदा की। नमाज के दौरान हजारों लोगों ने सजदे में सिर झुकाकर अल्लाह की इबादत की और देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की।
यह भी पढ़ें- देश भर में शांति से मनाई जा रही ईद, PM मोदी ने दी बधाई, कहा- यह त्योहार भाईचारे को और मजबूत करेगा
नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुए त्योहार की खुशियों को साझा कर रहे थे। यह दृश्य हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का जीवंत उदाहरण साबित हुआ।
