- Hindi News »
- Rajasthan »
- Hanuman Beniwal Targeted Bhajan Lal Sharma For Cutting Off Electricity Connection
बिजली कनेक्शन कटा तो हनुमान बेनिवाल काटा बवाल, कहा- उर्जा मंत्री का 2 लाख बिल…
राजस्थान में सांसद हनुमान बेनीवाल के घर बिजली कनेक्शन कट कर दिया गया। इस सांसद ने उर्जा मंत्री नागर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि उर्जा मंत्री का 2 लाख से ज्यादा का बिल बकाया है।
- Written By: Saurabh Pal

हनुमान बेनीवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
जयपुरः अपने घर एवं पार्टी कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिये जाने के बाद नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पर दो लाख रुपये से ज़्यादा का बिजली बिल बकाया है। उन्होंने नागर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के ठेकों में रिश्वतखोरी की भरमार है। रिश्वत की रकम मंत्री और अन्य लोगों तक पहुंच रही थी।
वहीं मंत्री नागर ने कहा कि उनका कोई बिल बकाया नहीं है तथा उनके मासिक बिल की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। स्मार्ट मीटर लगाने के मुद्दे पर नागर का कहना था कि यह योजना पिछली कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी। उसने निविदा जारी की थी। मौजूदा भाजपा सरकार ने इसे आगे बढ़ाया और अंतिम आदेश जारी कर दिया।
उर्जा मंत्री का 2 लाख बिजली बिला बाकी, क्या उनका कनेक्शन कटेगाः बेनीवाल
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट में न्याय की जंग, क्या संविधान तय करेगा धर्म का स्वरूप? 9 जजों के सामने वकीलों की तीखी दलीलें
दोहरी मुसीबत में फंसा पाक: मध्यस्थता के नाम पर मुनीर की कमीशनखोरी! पाकिस्तान का असली चेहरा आया सामने
ईरान की सीजफायर शर्त से Israel का इनकार! नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- जारी रहेंगे हमले
Explainer: 650B$ स्वाहा और हजारों मौतों के बाद हुई डील, जानें अमेरिका-ईरान युद्ध ने आपकी जेब पर कैसे डाला डाका
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के नेता बेनीवाल ने पत्रकारों के साथ कुछ कतिपय दस्तावेज साझा करते हुए दावा किया कि ये मंत्री के अस्पताल रोड स्थित सरकारी आवास का 2.17 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने के सबूत हैं। उन्होंने पूछा कि क्या उस बिजली कनेक्शन को भी काटा जाएगा? बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल किया, ‘‘सरकार ने मुझे आवंटित सरकारी आवास के बारे में नोटिस भेजे और नागौर स्थित मेरे सांसद कार्यालय की बिजली काट दी। क्या अब आप ऊर्जा मंत्री का बिजली कनेक्शन भी काटेंगे?”
ये भी पढ़ें-‘बिहार में एक वोट जोड़ने का 40 रुपये’, तेजस्वी ने शेयर किया घूसखोर BLO का VIDEO
‘मंत्री नागर का बिजली बिल सरकारी खाते से जमा हुआ’
बेनीवाल ने दावा किया कि नागर के ज्योति नगर स्थित फ्लैटों के बकाया बिजली बिलों का भुगतान सरकारी खातों से किया गया, जबकि अस्पताल रोड स्थित बंगले के बिल का भुगतान सरकारी खजाने से करने का प्रयास अस्वीकार कर दिया गया। बेनीवाल ने दावा किया, ‘‘राजकोष ने कहा कि सरकार एक मंत्री के लिए केवल एक ही बिल का भुगतान करती है।” इसपर ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा, ‘‘बेनीवाल क्या कहते हैं इसमें मैं क्या कर सकता हूं? उनका बिल काफी समय से बाकी था। मैंने पढ़ा कि उन्होंने कहा कि उनका बिल ‘सेटलमेंट’ में था। यह सच नहीं है। उनका सामान्य बिल था, ‘सेटलमेंट’ में वो जाता है जिसका बिल किसी कारण से ज्यादा आ गया हो या मीटर खराब हो गया हो या कोई और कारण हो।”
-एजेंसी इनपुट के साथ
Hanuman beniwal targeted bhajan lal sharma for cutting off electricity connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MI के खिलाफ आउट होने के बाद रोने लगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, वायरल वीडियो देख फैंस का भी पसीजा दिल
Apr 08, 2026 | 06:07 PMईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ का दावा! यूरेनियम संवर्धन पर ट्रंप ने लगाया रोक, कहा- हथियार देने वालों पर 50% टैरिफ
Apr 08, 2026 | 06:05 PMAsian Badminton Championship के अगले राउंड में पहुंची पीवी सिंधु और प्रणॉय, लक्ष्य और किदांबी का सफर हुआ खत्म
Apr 08, 2026 | 05:56 PMपुसद में शुरू हुआ ‘वसंत जैविक कृषि उत्पाद विक्री केंद्र’, किसान सीधे बेचेंगे अपना माल
Apr 08, 2026 | 05:52 PMShare Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, 3000 अंक चढ़ा सेंसेक्स; 17 लाख करोड़ की कमाई से निवेशक मालामाल
Apr 08, 2026 | 05:49 PMNeelam Shinde: 392 दिनों तक मौत से लड़ी महाराष्ट्र की बेटी; अमेरिका में निधन के बाद परिवार ने पेश की मिसाल
Apr 08, 2026 | 05:44 PMCM Yogi का बड़ा मास्टरप्लान, नोएडा के तर्ज पर अब आगरा बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक हब; यह है पूरी योजना
Apr 08, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














