-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Ashok Gehlot Targeted Cm Bhajan Lal Regarding Rajasthan Panchayat Elections
‘चुनाव आयोग बोला सरकार नहीं चाहती चुनाव’, गहलोत ने कहा- सीएम भजनलाल को हार का डर
- Written By: Saurabh Pal
राजस्थान में पंचायत चुनाव में देरी हो रही है। इस मसले पर कांग्रेस हमलावर है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा भाजपा चुनाव में संभावित हार से डर गई।

अशोक गहलोत, भजन लाल शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
जयपुरः राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में पंचायती राज व नगरीय निकाय चुनाव नहीं करवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चुनावों में हार के डर से राज्य सरकार संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है।
गहलोत ने इस बारे में एक खबर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ” डेढ़ साल बनाम पांच साल की बात करने वाली भाजपा सरकार की ऐसी दुर्गति हो रही है कि वह पंचायती राज और नगरीय निकायों के चुनाव तक नहीं करवा पा रही।”
राजस्थान में चुनाव से डर रही भाजपा सरकारः गहलोत
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान के बांसवाड़ा में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक की मौत; 6 छात्र गंभीर
राजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की मौत
कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल
आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के अनुसार संविधान के अनुच्छेद-243-ई में स्पष्ट लिखा है कि पंचायती राज के चुनाव प्रत्येक पांच वर्ष में करवाए जाएंगे। इसी तरह, गोवा सरकार बनाम फौजिया इम्तियाज़ शेख तथा अन्य केस व पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग बनाम पंजाब सरकार मामलों के फैसलों में उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि हर पांच साल में पंचायती राज के चुनाव कराए जाएं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,”राजस्थान की भाजपा सरकार हार के डर से सभी संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है।”
संवैधानिक प्रवधानों की उड़ रही धज्जियां
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस मुद्दे को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में गंभीर संवैधानिक संकट की स्थिति बन रही है। संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर पंचायत एवं निकाय चुनाव टाल रही भाजपा सरकार की मंशा पर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता स्वीकार कर रहे हैं कि “यह सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती”।
ये भी पढ़ें-‘बिहार में NRC का नया तरीका’, कपिल सिब्बल बोले- तानाशाही पर उतरी सरकार
‘भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं’
आयुक्त के इस बयान से स्पष्ट है कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, और वो खुलेआम इस व्यवस्था की अवहेलना कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, ”हकीकत यह है कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग से स्थानीय निकायों में निर्वाचित प्रतिनिधियों को नहीं आने देना चाहती। ताकि वो अफसरशाही के माध्यम से सत्ता पर नियंत्रण बनाए रख सके। यह स्थिति न सिर्फ़ लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर हमला है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव से निरंकुश शासन स्थापित करने का प्रयास भी है। टासरा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और चुनाव जनता का सबसे बड़ा अधिकार है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Ashok gehlot targeted cm bhajan lal regarding rajasthan panchayat elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PMInternational Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














