-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Blos Are Demanding Bribes In Bihar Tejashwi Shared Video
‘बिहार में एक वोट जोड़ने का 40 रुपये’, तेजस्वी ने शेयर किया घूसखोर BLO का VIDEO
- Written By: Saurabh Pal
बिहार में आए दिन वोटर लिस्ट रिवीजन में खामियां पाई जा रहीं है। अब एक बीएलओ द्वारा प्रति वोट जोड़ने के लिए 20 रुपये का घूस मांगा जा रहा है। घटना का वीडियो तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

रिश्वत लेने वाला बीएलओ (फोटो-सोशल मीडिया)
पटनाः बिहार में चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन अभियान चला रहा है। इस वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ सभी विपक्षी दल हैं, लेकिन चुनाव ने आयोग प्रक्रिया को सही बताते हुए समय से पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस बीच बिहार से बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर आए, जिसमें अलग-अलग प्रकार की गड़बड़ियां पाई गईं। अब एक वीडियो राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें कथित तौर पर बीएलओ द्वारा वोट जोड़न के लिए रिश्वत मांगी जा रही है।
तेजस्वी यादव बीलएओ द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले दिन कहा था “मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण में मांगे गए दस्तावेज बहुत कम लोगों के पास है। अगर सरकारी कार्यालय जायेंगे तो बिना रिश्वत लिए अधिकारी आवास, जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र बनायेंगे ही नहीं।”
क्या बोले तेजस्वी यादव?
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल
सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि अब बिहार में वोटर लिस्ट में नाम जोड़न के नाम पर 40 रुपये घूस मांगा जा रहा है। 20 सालों से चल रही एनडीए की सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। 500 रुपये लिए बिना लिए बिना ये कोई भी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं करेंगे काम तो भूल जाइए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग माखौल उड़ा रहा है। बीएलओ भी जानते हैं कि किसका नाम काटना है। यह पहले से ही तय है। बाकी सब ढकोसला है।
ये भी पढ़ें-आफत बन रही बारिश, मौतें, मलबा और मगरमच्छ बनीं सड़कें; बाढ़ से पहले ही बह गए वादे
बीएलओ बोले- प्रेम से मांगा था, वापिस कर दूंगा
वीडियो में एक लड़का पूछ रहा कितना पैसा लिए। बीएलओ ने कहा 20 रुपये लिए। इसके वीडियो बनाने वाले लड़के ने कहा कि 20 रुपये एक फॉर्म के लिए जा रहे हैं। इसके बाद बीएलओ कहते हैं प्रेम से मांगे हैं। चाय-पानी के लिए लिया हूं, वापिस कर दूंगा।
अब बिहार में आपका वोट जोड़ने के लिए भी रिश्वत मांगी जा रही है। एक वोट जोड़ने का 40₹! 20 वर्षों की NDA सरकार में इतना भ्रष्टाचार व्याप्त है कि बिना 500₹ लिए तो अधिकारी/कर्मचारी आपका प्रणाम भी स्वीकार नहीं करेंगे, काम तो भूल ही जाएं। मैंने प्रथम दिन ही कहा था कि मतदाता सूची… pic.twitter.com/AapFMcKIGo — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 15, 2025
गौरतलब है कि बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन में अनियमितता करने वाले अधिकारियों पर लगातार एक्शन हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी पर भी एक्शन की संभावना प्रबल है।
नोट- वायरल वीडियो की पुष्टि नवभारत नहीं करता है।
Blos are demanding bribes in bihar tejashwi shared video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
Jul 29, 2026 | 01:34 PMगडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’
Jul 29, 2026 | 01:32 PMAntarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
Jul 29, 2026 | 01:32 PMआगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश
Jul 29, 2026 | 01:19 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Jul 29, 2026 | 01:18 PM2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
Jul 29, 2026 | 01:18 PMWorld ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Jul 29, 2026 | 01:17 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM













