Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान में एक और दर्दनाक हादसा: ट्रक-बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत व 16 घायल, एक दिन में हुए तीन बड़े हादसे

Rajasthan News: राजस्थान में एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस की ट्रेलर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 20, 2026 | 09:21 PM

टक्कर के बाद ट्रक और बस का हाल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajasthan Accident News:  राजस्थान में एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस की ट्रेलर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। इससे पहले मंगलवार को ही दो हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब 4:30 बजे केरू गांव में मुलनाडा शाही परिवार की चौकी के पास हुई। बस में सवार 20 यात्री जैसलमेर जिले के रामदेवरा में बाबा रामदेव के मंदिर से लौट रहे थे। सभी यात्री गुजरात के अरावली जिले के रामना रूपाना गांव के रहने वाले थे। घायल यात्रियों को इलाज के लिए MDM अस्पताल ले जाया गया।

दर्दनाक हादसे से फैली दहशत

पुलिस ने बताया कि शवों को मुर्दाघर में रख दिया गया है और उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर दहशत फैल गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LNG प्लांट पर ईरानी अटैक से भड़का कतर, ईरान के अटैशे को घोषित किया पर्सोना नॉन ग्राटा, क्या अब करेगा हमला?

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा

इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO

‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO

ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा

इस बीच उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलीचा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार 26 वर्षीय अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय दीपेश कटारा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कंटेनर में घुसी कार, तीन की मौत

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर अजमेर एक्सप्रेसवे के पास सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण मंगलवार को एक भयानक हादसा हो गया। हादसे में एक कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के जंगल में लटकता मिला प्रेमी जोड़े का 15 दिन पुराना शव, एक ही गोत्र बना जान का दुश्मन

इस भयंकर सड़क हादसे में कार में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। कार में सवार सभी लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के बनारस और रायबरेली के रहने वाले थे।

Four dead sixteen injured in rajasthan after deadly truck bus crash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 09:19 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Rajasthan News
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.