-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Ed Raid Jaipur Mahadev Betting App Satta Scandal
महादेव एप जांच में रेड, छत्तीसगढ़ से पहुंची ED टीम को जयपुर में मिले पुख्ता सबूत
- Written By: सौरभ शर्मा
जयपुर के फेयर माउंट होटल में ED ने महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े संदिग्धों पर छापामार कार्रवाई की। छत्तीसगढ़ से आई टीम ने कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए व कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

जयपुर में ED की रेड
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में ईडी ने एक बार फिर महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े नेटवर्क पर बड़ा एक्शन लिया है। छत्तीसगढ़ की प्रवर्तन निदेशालय (ED) टीम ने बुधवार को जयपुर के कूकस स्थित होटल फेयर माउंट में छापेमारी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया। यह लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बहाने होटल में रुके थे। टीम को इस दौरान अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं।
ईडी को सूचना मिली थी कि महादेव एप नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग जयपुर पहुंचे हैं। इसी के आधार पर छत्तीसगढ़ से आई टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। ईडी सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, हालांकि उनकी पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। ये लोग महादेव ऐप के माध्यम से बड़े पैमाने पर मनी ट्रांसफर और शैल कंपनियों के जरिए रकम के लेन-देन में शामिल थे।
कई राज्यों में पहले भी हो चुकी है छापेमारी
इससे पहले भी 16 अप्रैल को ईडी ने जयपुर, छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में एक साथ महादेव ऐप नेटवर्क पर कार्रवाई की थी। उस समय 60 ठिकानों पर छापे मारे गए थे, जिसमें कई बड़े व्यापारियों और फाइनेंशियल ऑपरेटर के नाम सामने आए थे। ईडी ने कई फर्जी कंपनियों के जरिए हुए करोड़ों के मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भी भंडाफोड़ किया था। इस नेटवर्क में जयपुर के कई प्रभावशाली कारोबारियों के नाम सामने आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को झटका: अंतरिम जमानत नहीं, एम्स रिपोर्ट के बाद 24 घंटे मेडिकल निगरानी के निर्देश
Investment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
क्या है महादेव बेटिंग ऐप और छत्तीसगढ़ कनेक्शन
महादेव बेटिंग ऐप एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जो क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों पर सट्टा लगाने की सुविधा देता है। इसके जरिए बड़ी मात्रा में कैश लेन-देन, क्रिप्टोकरेंसी और हवाला कारोबार किया जा रहा था। इसका नेटवर्क छत्तीसगढ़ से ऑपरेट किया जाता रहा है। यहीं से पहली बार ईडी को इसकी गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद महादेव ऐप के तार देशभर में फैले होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद अलग-अलग राज्यों में छापेमारी का सिलसिला शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें: UNSC में पाकिस्तान की जिम्मेदारी से देश की सियासत गरम, कांग्रेस का सरकार पर हमला
ईडी ने अब तक इस मामले में करोड़ों रुपये के लेन-देन, बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट और फर्जी कंपनियों के रेकॉर्ड जब्त किए हैं। एजेंसी का मानना है कि इस ऐप से जुड़े कई मुख्य आरोपी अभी भूमिगत हैं, जिनकी तलाश जारी है।
Ed raid jaipur mahadev betting app satta scandal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMये मर्डर है… आबान अहमद की मौत पर फूटा अबू आजमी का गुस्सा, बोले- निष्पक्ष एजेंसी से जांच जरूरी वरना
Aug 10, 2026 | 10:12 AMNavabharat Nishanebaaz: शाह का नहीं दिखना कैसी है पहेली, किसके आदेश पर चली थी गोली
Aug 10, 2026 | 10:03 AMछतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Aug 10, 2026 | 10:02 AMबेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर
Aug 10, 2026 | 09:56 AMउल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
Aug 10, 2026 | 09:44 AMLemon Water for Kidneys: किडनी स्टोन से बचाव में कितना कारगर है नींबू पानी? जानें फायदे और सावधानियां
Aug 10, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














