दृश्यम स्टाइल मर्डर केस! गर्भवती पार्टनर को मारकर आंगन में दफनाया, YouTube से सीखा शव ठिकाने लगाने का तरीका

Murder Of Live-In Partner: मामूली सी विवाद और पार्टनर की हत्या के बाद पुलिस ने शातिर हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हत्यारोपी ने मर्डर करने के बाद किराएं के घर के आंगन में लाश दफना दिया।
Murder Case rajasthan
दृश्यम स्टाईल में हत्यासोर्स(AI)
Published on: 
Updated on: 

Drishyam Style Murder Case: जिसके दिमाग में अपराध करने का ख्याल आता तो उसके दिमाग में तरह-तरह के खौफनाक तरीके ईजाद होते हैं। कभी अपराधी किसी फिल्म को देखकर कोई क्राईम करता तो कोई सोशल मीडिया पर तरीके ढ़ूढ़ता है। इसी बीच राजस्थान से एक घटना सामने आई है जिसमें अपराधी ने चर्चित फिल्म दृश्यम' स्टाइल में हत्या कर सबकों चौंका दिया है।

पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी प्रवेश कुमार उर्फ हग्गू ने अपनी रिश्ते की चाची और लिव-इन पार्टनर किरण रावत की हत्या सिर्फ इस शक में कर दी कि उसके किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हैं। सबसे दर्दनाक बात यह है कि महिला गर्भवती थी और इस वारदात में उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की भी मौत हो गई।

मामूली विवाद के बाद कर दी हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 23 सितंबर को आरोपी और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने एक हाथ से महिला का गला दबाया जबकि दूसरे हाथ से उसके नाक और मुंह पर कपड़ा रख दिया। दम घुटने की वजह से महिला की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने लाश को छिपाने की पूरी योजना पर काम शुरू कर दिया।

हत्या के बाद हत्यारोपी सीधे सामोद बालाजी की पैदल यात्रा में शामिल हो गया। इसके बाद 24 से 26 सितंबर तक वह अपनी फैक्ट्री में काम करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो।

Murder Case rajasthan
दुष्कर्म पीड़िता ने कंकरखेड़ा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-सिपाही की दारोगा मां ने लगवाए थे थप्पड़

फिल्म देखकर खौफनाक तरीका हुआ ईजाद, ऐसे दफनाया

पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बेहद खौफनाक तरीका अपनाया। आरोपी जिस मकान में किराए पर रह रहा था उसी के आंगन में गड्ढा खोदकर महिला के शव को उसमें दफना दिया।

गड्ढे में लाश दफनाने के बाद ऊपर से नमक भी डाल दिया गया ताकि शव जल्दी गल जाए और किसी को शक न हो। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने हत्या के बाद इंटरनेट और यूट्यूब पर ऐसे वीडियो भी देखे थे जिनमें शव के डिकंपोज होने और सबूत मिटाने से जुड़ी जानकारी दी गई थी। जांचकर्ताओं का मानना है कि आरोपी वारदात को पूरी तरह छिपाने की तैयारी कर चुका था और इसी वजह से उसने शव को जमीन में दफनाने का रास्ता चुना।

Murder Case rajasthan
सेंट्रल दिल्ली में कबाड़ से निकली कंकाल जैसी चीज! देखते ही फूले हाथ-पैर, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

ऐसे चंगुल में आया आरोपी

हत्या के बाद से आरोपी डरा हुआ था। 27 सितंबर को हत्यारोपी को आशंका हुई कि ये मामला खुल सकता है। इसके बाद वह फैक्ट्री मालिक से 500 रुपये लेकर फरार हो गया। उधर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसका रूट तैयार किया। आखिरकार पुलिस ने उसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com