सेंट्रल दिल्ली में कबाड़ से निकली कंकाल जैसी चीज! देखते ही फूले हाथ-पैर, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

A Skeleton Like Object Found In Delhi: राजधानी दिल्ली में सफाई अभियान के दौरान कंकाल जैसी चीजे मिलने से सनसनी मच गई है। दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
Delhi Skeleton Mystery
दिल्ली में मिला रहस्यमी हड्डीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Delhi Skeleton Mystery: सेंट्रल दिल्ली में साफ-सफाई के दौरान कंकाल जैसी चीज मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सेंट्रल दिल्ली में सफाई अभियान के दौरान कबाड़ के बीच कंकाल जैसी एक चीज मिली है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की हकीकत तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कबाड़ के सामान में इंसानी अवशेष जैसी चीज मिलने पर एक कबाड़ डीलर ने उन्हें इसकी जानकारी दी।

डीलर का दावा है कि उसने करीब एक महीने पहले एक स्कूल से कबाड़ खरीदा था और उसी के साथ अवशेषों वाला एक बक्सा भी आया था।

जैविक कचरे का हिस्सा होने का शक

दिल्ली पुलिस का कहना है कि शक है कि यह चीज स्कूल के बायोलॉजिकल वेस्ट (जैविक कचरे) का हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल पढ़ाई-लिखाई में सैंपल के तौर पर किया जाता था। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि अभी यह पता लगाना बाकी है कि वह चीज असली कंकाल है या पढ़ाई के लिए इस्तेमाल होने वाला डमी मॉडल। पुलिस अभी तथ्यों की जांच कर रही है और इस मामले में कबाड़ी और स्कूल प्रशासन से पूछताछ कर रही है। और साथ ही आगे की जांच की जा रही है।

Delhi Skeleton Mystery
दतिया में एक साल पुराने गुमशुदगी मामले में बड़ा खुलासा; लापता उदयभान चौहान का हो सकता है खेत से मिला नर कंकाल

सफाई के दौरान भीड़ जमा हुई

सफाई अभियान के दौरान कबाड़ के बीच कंकाल जैसी चीजे मिलनी की खबर जैसी ही बाहर आई, वैसे ही लोग वहां पहुंचने लगे। देखते ही देखते भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस अधिकारियों की टीम भी वहां पहुंची। इसके थोड़ी ही देर में मीडिया से जुड़े लोग भी पहुंचने लगे। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि उस चीज के असली इंसानी कंकाल होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक मोहम्मद अबरार और मोहम्मद शकील को हिरासत में लिया है।

Delhi Skeleton Mystery
Agra: पानी की टंकी से मिला नवजात का कंकाल, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

फॉरेंसिक जांच से चलेगा पता

कंकाल जैसी चीजों की हकीकत जानने के लिए पुलिस मिले अवशेष का कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद इसे फोरेंसिक लैब में भेजेगी। खुली जगह या जमीन पर कोई मानव कंकाल या संदिग्ध अवशेष मिलता है, तो उसे हाथ न लगाने या छेड़छाड़ करने की मनाही होती है। पुलिस इसे फोरेंसिक विशेषज्ञ के पास भेजेगी ताकि कानूनी और वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत उसकी सही जांच की जा सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com