Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 7 बच्चों समेत 10 की मौत

Dausa Accident: खाटूशयाम के दर्शन कर घर लौट रहे लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि एक पिकप ट्रक से टकराया और चीख पुकार मच गई। हादसे में अबतक 10 लोगों के जान जाने की खबर सामने आ रही है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 13, 2025 | 07:54 AM

श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, कई घायल, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा हो गया है। खाटूश्याम मंदिर का दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं का पिकअप ट्रक से टकरा गया। इस दौरान, भीषण हादसा हुआ और 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मारे जाने वालों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं।

दौसा में मंगलवार तड़के हुए भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सालासर बालाजी से लौटते समय हुई, जब एक पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें उत्तर प्रदेश के एटा जिले के लोग सवार बताए जा रहे हैं।

पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत में मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद कई यात्री वाहन में ही फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बाहर निकाला। घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती, कई की हालत नाजुक

दौसा प्रशासन के अनुसार, गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें से 4 से 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। इसके अलावा 4 घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में जारी है।

यूपी के एटा के रहने वाले थे यात्री

दौसा एसपी सागर राणा ने बताया कि यह हादसा मंगलवार तड़के साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ। मृतक और घायल यात्री उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे। वे खाटू श्याम जी के दर्शन के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

यह भी पढ़ें: ‘आधार-पैन और वोटर ID नागरिकता का सुबूत नहीं’, SIR पर बवाल के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला!

कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार और एसपी सागर राणा मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों के इलाज के लिए विशेष चिकित्सा टीम तैनात की गई है। बेहतर इलाज का आश्वासन दिया गया है।

Devotees vehicle returning from khatushyam darshan accident 10 people died including children

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 13, 2025 | 07:15 AM

Topics:  

  • Accident
  • Breaking News
  • Road Accident

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली में बड़ा हादसा, हुमायूं के मकबरे का एक हिस्सा गिरा; मलबे में दबने से 6 लोगों की मौत

2

आज की ताजा खबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

3

किश्तवाड़ में बादल फटने से बड़ा हादसा, अब तक 38 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

4

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.