दोपहर में हो गई रात…हॉलीवुड मूवी की तरह धूल के बवंडर से घिरा शहर, राजस्थान से आया डराने वाला VIDEO
Rajasthan Churu Sandstorm News: आसमान से उठी तेज धूल भरी आंधी और विशालकाय बवंडर ने देखते ही देखते पूरे सरदारशहर को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे दोपहर 2 बजे ही रात जैसा नजारा बन गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
धूल के बवंडर से घिरा शहर (Image- Social Media)
Churu Sandstorm Video: राजस्थान के चूरू जिले से शनिवार दोपहर एक ऐसा नजारा सामने आया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। आसमान से उठी तेज धूल भरी आंधी और विशालकाय बवंडर ने देखते ही देखते पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया और दोपहर 2 बजे ही रात जैसा माहौल बन गया। अचानक आए इस रेतीले तूफान की वजह से विजिबिलिटी घटकर शून्य हो गई। सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार जहां की तहां थम गई। शहर के हालात इतने भयावह थे कि कुछ ही मीटर की दूरी पर देख पाना समभव नहीं था। रेतीले तूफान की वदह से वाहन चालकों को बीच सड़क पर अपनी गाड़ियों की हेडलाइट्स जलाकर सफर करना पड़ा।
बाजारों में मची अफरा-तफरी, ठप हुई बिजली
अचानक आए इस तूफान की वजह से सरदारशहर चुरू के मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं के थपेड़ों और उड़ती धूल से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों और दुकानों की तरफ भागते नजर आए। इस भयंकर तूफान से शहर के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ने और बिजली के पोल गिरने की भी खबरें हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरीके से ठप हो गई है।
राजस्थान के चूरू में रेत के बवंडर का खौफनाक नजारा #चूरू #duststorm #rajasthanpic.twitter.com/TJjYFyxksb — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) May 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
IT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
हालांकि, प्रकृति का यह रौद्र रूप केवल चूरू तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मौसम विभाग (IMD) ने पूरे राजस्थान के लिए इस तरह का बड़ा अलर्ट जारी किया है।
70 KM की रफ्तार से चलीं हवाएं
मौसम विभाग की मानें तो राज्य में सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से मौसम ने यह करवट ली है। मौसम विभाग ने बताया कि चूरू (बीकानेर संभाग) के अलावा जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभागों में भी 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चलने और हल्की से मध्यम बरसात होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें धौलपुर के बाड़ी में सबसे ज्यादा 58 मिमी बरसात हुई।
यह भी पढ़ें- 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी
अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राजस्थान में मौसम का ये बदला हुआ मिजाज फिलहाल थमने वाला नहीं है। राज्य के कई हिस्सों में आगामी 4 से 5 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की ये गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस रेतीले बवंडर और अंधड़ ने जनजीवन को प्रभावित जरूर किया है, लेकिन पिछले कई दिनों से रिकॉर्डतोड़ और झुलसाने वाली गर्मी झेल रहे राजस्थान के लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।
